लड़ाई के बाद बाजार से 3kg चीनी लाई महिला, सो रहे पति के शरीर पर डाल दी खौलती चाशनी
वाशिंगटन, 10 जुलाई। शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात है, अक्सर विवाद आपसी समझ से सुलझा लिए जाता है लेकिन कई बार मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाता है। हालांकि आज का मामला कुछ ज्यादा ही खौफनाक है। आपक जानकर हैरानी होगी कि पति से झगड़े के बाद महिला इस कदर खफा हुई कि उसने अपने हस्बैंड पर खौलती हुई चीनी की चाशनी उड़ेल दी। मीडिया में खबर सामने आने के बाद इस मामले से लोग दंग रह गए हैं, यह विश्वास करने मुश्किल हो रहा है कि आखिर कोई पत्नी अपने ही पति के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

एक साल पहले की है घटना
रोंगटे खड़े कर देने वाला ये मामला अमेरिका का है जहां, 59 वर्षीय करीना स्मिथ ने अपने 81 साल के पति माइकल बाइनेस से विवाद के बाद उसके ऊपर गरम-गरम चाशनी डाल दी। इस घटना में जहां करीना स्मिथ को जेल जाना पड़ा है, वहीं माइकल बाइनेस की तड़प-तड़प कर मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 14 जुलाई, 2020 को करीना और माइकल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि करीना ने अपने मन में पति से बदला लेने की ठान ली।

पति पर उड़ेली 3 किलो गरम चाशनी
माइकल बाइनेस से लड़ाई के बाद करीना बाजार गई और वहां से तीन किलोग्राम चीनी (शक्कर) लेकर आई। करीना ने चीनी में पानी मिलाकर गैस पर तब तक उबाला जब तक की वह चाशनी नहीं बन गई। जब रात में माइकल अपने कमरे में सो रहा था तो करीना ने वही खौलती चाशनी अपने पति के शरीर पर उड़ेल दी। गरम चाशनी से माइकल बुरी तरह जल गया उसके हाथ और सीने में फोड़े हो गए। पति को थोड़ी देर तड़पता देख करीना ने एंबुलेंस को कॉल किया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा
मालमा यही खत्म नहीं होता है, चाशनी से 36 फीसदी जल चुके 81 साल के माइकल की इलाज को दौरान ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में करीना को गिरफ्तार कर लिया। लगभग एक साल बाद अमेरिका की चेस्टर क्राउन कोर्ट ने अब इस मामले पर अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने करीना को अपने पति के हत्या का दोषी मानते हुए उसे 12 साल जेल की सजा सुनाई है। सारे सबूत करीना के खिलाफ थे जिसके बाद यह मामला शीशे की तरह साफ हो गया था।

झगड़े से हो गई थी परेशान
हालांकि कोर्ट में करीना स्मिथ ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार किया और मामले की खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन काफी सख्ती के बाद करीना स्मिथ ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वह माइकल के रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो गई थी। घटना वाले दिन भी दोनों में जमकर बहस हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। करीना स्मिथ के मुताबिक उसे नहीं लगा था कि गरम चाशनी से पति माइकल की मौत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Video: बार टेबल पर मोहतरमा का गजब का योग, 'देवी' की मुद्रा में दे रही थी पोज और फिर गिरीं धड़ाम












Click it and Unblock the Notifications