महिला ने खरीदा बार्बी डॉल वाला शीट मास्क, पहनकर देखा तो उड़ गए होश, VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो में महिला ने क्यूट सी पैकेजिंग वाला बार्बी मास्क खरीदा। लेकिन जब महिला ने इस मास्क को पहना तो लोगों के भी होश उड़ गए। वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

barbie sheet mask

बदलते समय के साथ लोग अपनी स्किन को लेकर भी काफी जागरूक होते जा रहे हैं। कोरियन ग्लास स्किन ट्रेंड की बात करें, तो ये लोगों में काफी देखने को मिल रहा है। लोग कोरियन लोगों की तरह की स्किन चाहते हैं और उसके लिए तरह तरह के शीट मास्क या फिर क्ले मास्क जैसी चीजें अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने लगे हैं। दुनियाभर के कई ब्रांड्स ने अलग-अलग तरह के सीरम के साथ शीट मास्क के अपने वर्जन बनाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में हाल ही में एक लड़की ने बार्बी मास्क का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी पैकेजिंग तो काफी शानदार लग रही है। लेकिन लड़की को इस मास्क में देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

शानदार थी मास्क की पैकेजिंग

शानदार थी मास्क की पैकेजिंग

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर ViralHog नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक महिला बार्बी शीट मास्क दिखाती हुई नजर आ रही है। महिला ने दिखाया कि इस मास्क की पैकेजिंग कितनी अच्छी है। इसके कुछ ही देर बाद महिला ने इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाया और वीडियो में दिखाया। महिला खुद को इस शीट मास्क में देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाई और इसे इसके लुक को बहुत ही वाहियात बताया।

वायरल हुआ पोस्ट

पोस्ट के कैप्शन में महिला ने लिखा कि ये बार्बी शीट मास्क बेहद ही खतरनाक लग रहा है। वीडियो को 60 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। और लोग भी इसे देखने के बाद खूब रिएक्ट कर रहे हैं। लोग महिला को डरावनी बार्बी डॉल से कंपेयर कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ये नया डर पैदा हो गया। वहीं दूसरे ने कहा कि अनाबेल 2.0। एक तीसरे ने कहा कि ओह माय गॉड.. आपने ये कहां से खरीदा?

बेहद डरावनी लग रही थी महिला

बेहद डरावनी लग रही थी महिला

मास्क की पैकेजिंग काफी शानदार लग रही थी। पैकेजिंग में बार्बी डॉल को दिखाया गया है। लेकिन जब महिला ने इसे अपने चेहरे पर लगाया, तो ये बेहद ही ज्यादा फनी लग रहा था। इसके साथ ही महिला भी काफी डरावनी लग रही थी। स्किन केयर कंपनियां इस तरह के प्रोडक्ट्स बनाती रहती हैं, जो देखने में बेहद लुभावने लगते हैं।

'ये किसी डरावने सपने से कम नहीं'

'ये किसी डरावने सपने से कम नहीं'

लोग महिला के इस वीडियो को देखने के बाद खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये किसी डरावने सपने से कम नहीं है। एक ने कहा कि इसे देखने के बाद मैं तो खूब चिल्लाया। एक ने कहा कि मैंने ये चेहरा मैन इन ब्लैक फिल्म में देखा है। वहीं कई लोगों ने महिला को इस मास्क में एनाबेल बताया। कईयो ने ये तक कहा कि उन्हें भी ठीक ऐसा ही मास्क चाहिए।

Recommended Video

    Daily Bath है पसंद तो अपनी Health को नुकसान पहुंचा रहे हैं आप ! | वनइंडिया हिंदी *Offbeat

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+