मैकडॉनल्ड्स के बर्गर में थी छिपकली, महिला ने ले ली बाइट, अजीब स्वाद आया तो खोलकर देखा

नई दिल्ली, 28 जुलाई। होटल या रेस्टोरेंट में खाने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि खाने में कंकड़ या फिर कीट पतंगे मिलने की खबरें तो जरूर मिल जाती हैं लेकिन एक महिला को मैकडॉनल्ड्स में बर्गर खाने के दौरान जो मिला उसके बारे में जानकर आप भी सिहर जाएंगे। महिला ने जैसे ही बड़ा सा टेस्टी बर्गर मुंह में रखकर बाइट ली तो ये देखकर दंग रह गए कि उसके अंदर छिपकली थी।

बर्गर का टेस्ट लेने जाना पड़ा भारी

बर्गर का टेस्ट लेने जाना पड़ा भारी

30 वर्षीय महिला फ्रांस के सेंट विट्स के वेल डी ओइस में मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट में बर्गर का लुत्फ उठाने पहुंची थी पर ये उसके लिए काफी बुरा साबित हुआ। मैकडॉनल्ड्स के बर्गर की छिपकली वाली बाइट के बाद महिला घबरा तो गई ही थी बाद में बीमार भी पड़ गई।

शिकायत की तो मिला अजीब जवाब

शिकायत की तो मिला अजीब जवाब

पहले तो बर्गर में छिपकली मिलने का सदमा लगा था लेकिन जब महिला मुआवजे की मांग को लेकर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के पास पहुंची तो जो जवाब मिला वो उससे भी ज्यादा बड़ा सदमा देने वाला था। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने महिला को बिल पर 10 फीसदी छूट का ऑफर दे दिया। महिला ने बताया कि जब मैने उनसे शिकायत की तो वे जरा भी नहीं चौंके। कर्मचारियों के व्यवहार से आहत महिला ने रेस्टोरेंट के ऊपर मुकदमा दायर कर दिया।

अजीब टेस्ट आने पर महिला ने खोला बर्गर

अजीब टेस्ट आने पर महिला ने खोला बर्गर

रिपोर्ट के मुताबिक घटना फरवरी 2021 की है लेकिन मामला तब प्रकाश में आया जब इसे लेकर मुकदमे की जानकारी सामने आई। पीड़िता ने ली पेरिसियन मीडिया आउटलेट को बताया जब मैने बर्गर की बाइट ली तो मुझे इसमें कुछ अजीब लगा। मैने बर्गर को खोला तो देखा उसमें एक कुचली हुई छिपकली थी जो बाहर की तरफ लटकी हुई थी।

क्या जानबूझकर किया गया?

क्या जानबूझकर किया गया?

महिला ने आगे बताया कि मुझे अब भी याद है कि वे जरा भी हैरान नहीं थे। रसोइयां वहीं पर मौजूद था लेकिन हमारे पास देखने तक नहीं आया। जबकि सुपरवाइजर उस दौरान वहां मौजूद नहीं था। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के चेहरे पर माफी जैसा कोई भाव नहीं था। महिला की दोस्त की मानें तो ये जरूर जानबूझकर किया गया होगा।

महिला ने बच्चे की बंद कर दी ब्रेस्ट फीडिंग

महिला ने बच्चे की बंद कर दी ब्रेस्ट फीडिंग

महिला की दोस्त ने बताया कि छिपकली सॉस के साथ लपेटकर रखी हुई थी। यानि कि रसोइए ने इसे जरूर देखा होगा। वहीं पीड़िता ने बताया कि वह छिपकली की बाइट लेने के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर डर गई थी। वह अभी अपने 8 महीन के बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग करा रही है। महिला ने बताया डर के चलते उसने अपने बच्चे को स्तनपान कराना बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+