VIDEO: आराम से योगा कर रही थी महिला, अचानक उफनती नदी में जा गिरी और फिर...

वायरल वीडियो में महिला नदी के ऊपर पुल पर योगा कर रही है। देखते ही देखते महिला नदी में जा गिरी। लोगों ने कहा कि महिला के साथ कोई भी हादसा हो सकता था।

Credit: @wtf_scene/Twitter

अंग्रेजी में एक मशहूर कहावत है- जस्ट गो विद द फ्लो.. मतलब बहाव के साथ बस चलते ही रहो। अच्छा भी है, जिंदगी में इतना लोड लेना ही क्यों। जब इसे खुशी-खुशी भी बिताया जा सकता हो तो। लेकिन कई बार लोग ऐसी कहावतों को गलत तरीके से भी ले लेते हैं। अब वायरल हो रही वीडियो में ही देख लीजिये। जिसमें योगा करते-करते एक महिला अचानक नदी में जा गिरी और पानी के साथ बस बहती ही चली गई। वीडियो काफी फनी है और वायरल हो रहा है।

महिला ने ब्रिज पर किया योगा

महिला ने ब्रिज पर किया योगा

नदी के ऊपर महिला योगा का ब्रिज पोज करती हुई नजर आ रही है। दूसरों को पोज सिखाने के चक्कर में महिला ने उफनती नदी पर ध्यान ही नहीं दिया और देखते ही देखते वो नदी में जा गिरी। teenVogue के मुताबिक, मैरी नाम की ये महिला गिरने के बाद ठीक थीं। उन्होंने बाद में इसका खूब मजाक भी बनाया।

वायरल हुआ महिला का वीडियो

अपने ट्वीट में महिला ने बताया कि वो लगभग चार या पांच फीट नीचे गिर गई थी। लेकिन लुढ़करकर वो 30 फीट नीचे पहुंच गई। महिला लिखती हैं कि जब मैं आखिरकार अपनी कार में वापस आ गई तो मैं पहली बार जिंदगी में इतनी जोर से हंसी। लेकिन साथ ही उस वक्त मुझे डर भी था कि कहीं मैं किसी चट्टान से टकरा ना जाऊं।

'फ्लो के साथ जाना खतरनाक'

'फ्लो के साथ जाना खतरनाक'

बताते चलें कि महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। एक यूजर ने कहा कि फ्लो के साथ जाना दर्दनाक हो सकता है और हमेशा ही ये अच्छा नहीं होता। एक और यूजर ने कहा कि खतरनाक जगह पर कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए। दुर्घटना होने तक आपको पता भी नहीं चलेगा। मुझे उम्मीद है कि आप अच्छा महसूस कर रहे होंगे।

महिला को आ सकती थी चोट

महिला को आ सकती थी चोट

वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है। एक जरा सी गलती महिला पर कितनी भारी पड़ सकती है और किसी पत्थर या फिर चट्टान से टकराने पर महिला को गंभीर चोटें भी आ सकती थीं। एक यूजर ने कहा कि अगर आप जोर से गिरते या फिर किसी पत्थर से टकराते तो आप बेहोश भी हो सकते थे। महिला का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

      Kanpur में चलती Train में चढ़ते वक्त गिरा यात्री, RPF ने बचाई जान | #Shorts | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+