मोटे होने के डर से लड़की ने छोड़ दिया था खाना, हो गई सूख के कांटा
मोटे होने का डर लड़कियों को जकड़ लेता है और वो दिनों-महीनों तक खाना नहीं खातीं। ऐसा ही कुछ स्विटजरलैंड की 24 साल की जूलिया जैनसन ने भी किया था जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ा।
ज्यूरिख। आजकल सभी लड़कियां अपने फिगर को लेकर काफी जागरूक हो गई हैं। इसे मेनटेन करने के लिए वो एक्सरसाइज और जिम जाती हैं। लेकिन कुछ लड़कियों में अच्छे फिगर का जुनून इस कदर सवार होता है कि वो खाना-पीना तक छोड़ देतीं हैं। मोटे होने का डर उन्हें जकड़ लेता और वो दिनों-महीनों तक खाना नहीं खातीं। ऐसा ही कुछ स्विटजरलैंड की 24 साल की जूलिया जैनसन ने भी किया था जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ा।


खुद को किसी सूरत में मोटी नहीं देख सकती थीं जूलिया
जूलिया को मोटे होने का डर स्कूल के वक्त से ही सताता था। उन्हें लगता था कि अगर वो एक चम्मच भी ज्यादा खा लेंगी तो उन्हें रात को उठकर एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। मोटे होने का डर उनके अंदर बस गया था। वो किसी कीमत पर भी खुद को मोटा नहीं देखना चाहती थीं।

बालों, कानों, कपड़ों में छिपा लेती थीं खाना
जूलिया ने धीरे-धीरे खाना बंद कर दिया। वो स्कूल में मिलने वाले फैट सोडा की जगह डाइट सोडा लेनी लगीं। नाश्ते के वक्त वो बटर को अपने कानों में डाल लेतीं, नहीं तो बालों में लगा लेतीं ताकि उन्हें खाना न पड़े। वो खाना अपने बैग, पॉकेट और जो भी चीज मिलती उसमें छिपा लेतीं।

हड्डियों का ढांचा लगने लगीं थीं जूलिया
जूलिया ने इस कारण अपनी कई चीजें तक बर्बाद कर डालीं। धीरे-धीरे उनकी सेहत पर खाना न खाने का असर दिखने लगा। उनका BMI इंडेक्स 12 पहुंच गया था। एक स्वस्थ व्यक्ति का BMI 18 से 24 के बीच होता है। उनका वजन तो 35 किलो से भी नीचे पहुंच गया था। जूलिया हड्डियों का ढांचा लगने लगीं थीं।

इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं
वो अपने पैरों पर ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती थीं। बार-बार उन्हें चक्कर आते थे। डॉक्टर्स ने उन्हें साफ कह दिया था कि अगर वो इलाज नहीं कराएंगी तो उनकी जान भी जा सकती है। दरअसल जूलिया Anorexia से पीड़ित थीं। इंसान जब मोटे होने के डर से खाना-पीना बंद कर देता है, उसे ही Anorexia कहते हैं।

लड़कियों को अब दे रही हैं नसीहत
डॉक्टर्स से इलाज करवाने के बाद अब जूलिया पहले से काफी बेहतर हैं। हालांकि उनका वजन अभी भी काफी कम है और ठीक होने में लंबा वक्त लगेगा। जूलिया ने अपनी हालत के बाद लड़कियों से अपील की है कि वजन कम करने के लिए वो ये तरीका बिल्कुल भी न अपनाएं। (फोटो साभार : डेली मेल)












Click it and Unblock the Notifications