पति के साथ घूमने गई महिला अचानक हुई गायब, खोजने में खर्च हो गए 1 करोड़, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली
पति के साथ घूमने गई महिला अचानक हुई गायब, खोजने में खर्च हो गए 1 करोड़, ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिली
नई दिल्ली। पति-पत्नी और वो की कई कहानी आपने पहले भी सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन विखाशापट्टनम में इस ट्राएंगल लवस्टोरी का ऐसा मामला सामने आया कि आप सुनकर हैरान और दंग रहने के साथ-साथ हंस पड़ेगे। पति के साथ अपने एनिवर्सरी बनाने बीच पर पहुंची महिला अचानक से गायब हो गई। पति ने शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ प्लान किया था। बीच पर घूमने के साथ-साथ रोमांटिक डिनर की तैयारी की थी, लेकिन बीच में ही सब बिगड़ गया।

पति के साथ घूमते हुए अचानक हुई गायब
श्रीनिवास और साई प्रिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने विशाखापट्टन पहुंचे थे। दोनों बीच पर घूम रहे थे कि अचानक से साई प्रिया गायब हो गई। श्रीनिवास नहीं समझ पा रहा था कि आखिर वो कई कहां? उसने आसपास खोजा , वो नहीं मिली तो उसे शक हुआ कि कहीं वो पानी में डूब तो नहीं गई है। श्रीनिवास से परेशान होकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने साई प्रिया की तलाश के लिए नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों और मछुआरों की मदद ली।

बीवी को खोजमें लगे हेलीकॉप्टर और गोताखोर
श्रीनिवास की गुम हुई पत्नी को खोजने में नौसेना ने दो हेलीकॉप्टर लगाए। नेवी के तटरक्षक बलों की मदद ली। इतना ही नहीं समंदर के बीतर खोजने के लिए गोताखोरों की भी मदद ली गई। दो तट रक्षक जहाजों का भी इस्तेमाल किया गया। हर संभव कोशिश की गई। इस चक्कर में करीब 1 करोड़ रुपए भी खर्च हो गए, लेकिन साई प्रिया का कुछ पता नहीं चला।।

पति-पत्नी और वो का चक्कर
मामले में ट्वीस्ट तब आया, जब साई प्रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नेल्लोर में मिली। पुलिस ने उसे अपने प्रेमी के साथ पकड़ा। साई प्रिया की इस हरकत के कारण श्रीनिवास और उसका पूरा परिवार शर्मिंदा है। उन्होंने सभी से माफी मांगी। पुलिस और सर्च ऑपरेशन में शामिल नौसेना और तटरक्षक दलों से माफी मांगी। वहीं अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एनडीटीवी की पत्रकार उमा सुधीर ने साई प्रिया के सर्च ऑपरेशन का वीडियो भी शेयर किया है। वहीं सर्च ऑपरेशन में खर्च किए गए 1 करोड के खर्च का वहन कौन करेगा इसपर भी सवाल उठाए हैं
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications