पति के खुलेआम Fart की आदत से परेशान हुई पत्नी, कई बार समझाने पर भी नहीं माना तो उठाया ये कदम

नई दिल्ली, 21 जुलाई। पेट में एसिडिटी बनने पर फार्ट (पाद) निकलना लाजमी है, लेकिन ये एक ऐसी चीज है जिसे कोई भी व्यक्ति बिना दूसरे की जानकारी में आए हवा में छोड़ना चाहता है। हालांकि हर किसी का ऐसा सोचना हो ये जरूरी नहीं, क्योंकि दुनिया में कई ऐसे लोग भी है जो 'खुलेआम पादने' पर ना सिर्फ गर्व महसूस करते हैं बल्कि उन्हें इस पर कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। ऐसे ही एक शख्स से परेशान उसकी पत्नी ने दुनिया के सामने अपने पति की इस हरकत का खुलासा किया है।

पति के फार्ट से परेशान है पत्नी

पति के फार्ट से परेशान है पत्नी

दरअसल, एक महिला ने हाल ही में दुनियावालों की परवाह किए बिना अपनी पति के सार्वजनिक स्थानों पर जोर से पादने की गंदी हरकत का खुलासा किया है। इतना ही नहीं उस शख्स को ऐसा करने पर गर्व भी महसूस होता था। महिला ने कहा कि वह अपने पति की इस आदत के बारे में बहुत पहले से जानती थी और रिश्ते में रहते हुए उसने पति की इस हरकत को वर्षों तक झेला।

शर्मिंदा कर देने वाला वाकया

शर्मिंदा कर देने वाला वाकया

महिला ने ऐसे ही शर्मिंदा कर देने वाली एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि अपने वह पहली बार अपने सहयोगियों से बिना किसी काम के सिलसिले में मिल रही थी, वह सिर्फ दो महीने जॉब पर गई थी, सबको जानने की कोशिश कर रही थी। जब वह रेस्तरां में टेबल के पास पहुंचे तो उसके ऑफिस कलीग उनका स्वागत करने के लिए खड़े हो गए। जब महिला का बॉस उसके पति से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ा तो उसने जोरदार धमाके के साथ फार्ट मारा।

ऑफिसवालों के सामने किया फार्ट

ऑफिसवालों के सामने किया फार्ट

पति की इस हरकत से जहां महिला बेहद शर्मिंदा हुई वहीं उसकी प्रतिक्रिया ऐसी थी जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो। वहीं ऑफिस के सहयोगी हैरान थे, उन्होंने महिला की तरफ घृणा वाली नजरों से देखा। अपने पति की हरकत पर वह बेहद शर्मिंदा थी। महिला ने बताया, मुझे उनके घर की चार दीवारी के अंदर पादने या डकार लेने से कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि जब आप सार्वजनिक स्थान पर या किसी कार्यक्रम में हों तो सामान्य शिष्टाचार कायम रहना चाहिए।

पति को है पादने पर गर्व

पति को है पादने पर गर्व

हालांकि अपनी पत्नी की इन बातों से उनके पति सहमत नहीं हैं, इसके उलट वह अपने पादने की आदत को लेकर हुत सहज, आत्मविश्वासी है। मीडिया रिपोर्ट में महिला के हवाले से बताया गया कि उनके पति सबसे तेज और सबसे दुर्गंधयुक्त पाद को जब भी और जहां भी जरूरत होती है, बाहर निकलने देते हैं। महिला ने कई बार अपने पति से इस आदत को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आता।

यह भी पढ़ें: गजब: हीरे के अंदर मिला एक और हीरा, 80 करोड़ साल पुराने हीरे की चमक देख फटी रह जाएंगी आंखें, एक्सपर्ट भी दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+