शादी के बाद कैसे मिलने लगता है पति-पत्नी का चेहरा ? रिसर्च में हुआ खुलासा
मानव प्रवृति का ये सत्य है कि अपोजिट जेंडर एक दूसरे को अट्रैक्ट करते हैं,लेकिन पार्टनर ढुढते समय हम अपने जैसे शख्स की तलाश करते हैं। क्या ये कारण है कि पति पत्नी सालों साथ रहने के बाद एक जैसे दिखने लगते हैं

आपने भी शायद देखा या सुना होगा कि पति-पत्नी एक साथ सालों तक रहने के बाद एक दूसरे की तरह दिखने लगते हैं। दो परिवारों के होने के बावजूद कई पति-पत्नी का कई चीजें, हरकतें समान होती है, इसके अलावा कई जोड़ों के चेहरे की कुछ विशेषताएं मिलती हैं वहीं कई जोड़े देखते ही भाई-बहन की तरह लगते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है ये सामान्य लोगों के अलावा वैज्ञानिकों के लिए भी चुनौती की बात रही हैं, आइए जानते हैं ऐसा क्यों है?

हमारा दिल उसी पर आता है जो हमारे जैसा होता है
मानव प्रवृति का ये सत्य है कि अपोजिट जेंडर एक दूसरे को अट्रैक्ट करते हैं, लेकिन सत्यता ये है कि हमारा दिल उसी पर आता है जो हमारे जैसा होता है, जिसकी फीलिंग, सोच, व्यवहार, आदतें हमारे जैसी होती हैं। लंबे समय तक साथ रहने के बाद जैसे-जैसे तालमेल बढ़ता है, समानता भी बढ़ती जाती है।
फोटो क्रेडिट lucas Favre इंस्टाग्राम

लाइफ पॉर्टनर को पसंद करते समय
इसके अलावा आप ध्यान दें तो वहीं जब हम अपना लाइफ पॉटनर तलाशते हैं तो देखते हैं कि हमारी आदतें और व्यवहार कितना मिलता है, कई बार लोग अपने मां-पाापा की खूबियां अपने पॉटनर में तलाशते हैं। वो ऐसे लोगों से पार्टनर के तौर पर जल्दी से पसंद कर लेते है जिनके बाल, आंख का रंग, कद, आवाज सभी उनके पेरेन्ट जैसे हो।

कारण जानने के लिए वैज्ञानिकों ने किया ये शोध
यूनिवर्सिटिी ऑफ मिशिगन में इस बात को जानने के लिए काफी समय पहले एक प्रयोग किया। साइकोलॉजिस्ट रॉबर्ट जाजोंक की गाइडेन्स में हुए इस शोध में कुछ शादीशुदा कपल की शादी के तुरंत बाद की और शादी के 25 साल के बाद की तस्वीरें कलेक्ट की गईं। ये तस्वीरें 500 कपल की थी

25 साल वाली तस्वीरों में लुक में काफी समानता मिली
इस प्रयोग में पाया गया कि शादी के तुरंत बाद वाली तस्वीरों में पति पत्नी काफी अलग दिख रहे हैं और शादी के 25 साल वाली तस्वीरों उनके लुक में काफी समानता नजर आ रही थी। जिन विवाहित जोड़ों में लुक के अनुसार काफी समानता पाई गई उनके साथ इस प्रयोग के दूसरे चरण के तहत बातचीज की गई। जिसमें पता चला कि ये कपल अपनी वैवाहिक जिंदगी में बहुत खुश हैं और दोनों एक दूसरे के व्यवहार से भी काफी खुश और संतुष्ट थे।

कैसे एक जैसे दिखने लगते हैं कपल
साइकोलॉजिस्ट रॉबर्ट जाजोंक ने कहा कि शादी के बाद लंबे समय तक साथ रहने के बाद पति-पत्नी बहुत हद तक एक जैसे दिखने लगते हैं। इसकी वजह है कि वो सालों तक एक दूसरे के व्यवहार और हाव-भाव को नजदीक से देखते हैं और काफी हद तक एक दूसरे को कॉपी करते लगते हैं। जैसे पति-पत्नी लंबे समय तक साथ रहने की वजह से उनका हंसना, बोलना एक जैसा हो जाता है। साथ रहते हुए वो एक दूसरे के हंसने समेत अन्य भाव एक जैसे फेसियल एक्सप्रेशन के कारण जैसी रेखाएं चेहरे पर बनती है वैसी ही दूसरे पॉटनर के चेहरे पर झुर्रियां बनने लगती हैं।

वो जब मिले तो किसी न किसी रूप में समान यानी एक जैसे थे
शोध में ये भी खुलासा हुआ कि लोग अपनी जैसी पर्सानॉलिटी वालें लोगों की ओर अधिक अट्रैक्ट होते हैं, कुल मिलाकर इस शोध में ही परिणाम निकला कि पति-पत्नी साथ रहते हुए काफी हद तक एक जैसे इसलिए दिखने लगते हैं क्योंकि वो पहले जब वो एक दूसरे की जिंदगी में शामिल हुए वो किसी न किसी रूप में समान यानी एक जैसे थे।

चेहरों पर उनकी एक जैसे दिखने की हिस्ट्री दर्ज हो जाती है
अंततः एक-दूसरे की तरह दिखने का एक और कारण अपने साथी के साथ अनुभव साझा करना है। अपने पूरे जीवन में एक साथ, एक जोड़े को सुखद और दुखद क्षणों का एक बड़ा अनुभव होता है। एक जीवनसाथी के रूप में वे जो कुछ भी एक साथ करते हैं, वह उनकी बॉडी लैंग्वेज और भावानात्मक स्थिति को प्रभावित करता है। उनके चेहरों पर उनकी एक जैसे दिखने की हिस्ट्री दर्ज हो जाती है, यहां तक कि एक जोड़े की झुर्रियां भी एक ही स्थान पर बनती हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications