क्यों चलते-फिरते लोगों को सूंघने लगते हैं कुत्ते? आपको भी नहीं पता होगी ये वजह
Why Dogs Sniff People: इंसान एक दूसरे से बातचीत कर या इशारों से संवाद करते हैं। ये कम्यूनिकेशन का एक तरीका होता है। मगर सोचिये जानवर तो बेजुबान होते हैं, तो फिर वे कैसे संवाद करते होंगे। जानवरों में भी एक भावना होती है कि वे सिर्फ जानवरों के साथ ही नहीं बल्कि इंसानों के साथ भी बात करें।
अकसर आपने देखा होगा कि आप सड़क पर चलते हैं तो अचानक कुत्ते आकर आपको सूंघने लगते हैं। कई बार लोग डर भी जाते हैं कि कुत्ता काट ना ले। मगर क्या आप जानते हैं कि कुत्ते सूंघते क्यों हैं? अगर नहीं तो चलिये जानते हैं।

कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसके सूंघने की शक्ति इंसानों से कहीं गुना ज्यादा होती है। कुत्तों की नाक में सूंघने वाली कोशिकाओं की संख्या इंसानों की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। इंसानों में लगभग 60 लाख सूंघने वाली कोशिकाएं होती हैं, जबकि कुत्तों में यह संख्या 10 करोड़ से 30 करोड़ तक हो सकती है।
मगर क्या आपने सोचा है कि कुत्ते इंसानों को क्यों सूंघने लगते हैं। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग वजहें हो सकती हैं।
कुत्ते कई कारणों से लोगों को सूंघते हैं, जिनमें शामिल हैं-
1. जानकारी जुटाना: कुत्ते अकसर अपने आसपास और यहां रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है वो बोल नहींं सकते तो वे अपनी गंध का इस्तेमाल करते हैं। वे फेरोमोन, हार्मोन और अन्य कैमिकल्स का भी पता लगा सकते हैं। ये वो कैमिकल इंडीकेशन होते हैं, जो किसी इंसान की पहचान, भावनाओं और हेल्थ के बारे में बताते हैं।
2. सामाजिक व्यवहार: सूंघना कुत्तों के लिए एक सामाजिक व्यवहार है, और वे इसका उपयोग अन्य कुत्तों और इंसानों का अभिवादन करने और उन्हें स्वीकार करने के लिए करते हैं।
3: जिज्ञासा: कुत्ते अकसर जिज्ञासु रहते हैं, अपने आसपास की चीजों का पता लगाने, आवाज का पता लगाने और गंध की जांच करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।
4. चिंता या तनाव से राहत: कुछ कुत्ते तनावपूर्ण स्थितियों में खुद को शांत करने के तरीके के रूप में लोगों को सूंघ सकते हैं। इससे उन्हें राहत मिलती है।
5. ट्रेनिंग: खोज और बचाव कुत्तों जैसी कुछ नस्लों को खास उद्देश्यों के लिए लोगों को सूंघने के लिए ट्रेन किया जाता है।
ये बात ध्यान देने वाली है कि हर कुत्ता अलग होता है। उसके लोगों को सूंघने की वजह भी अलग-अलग हो सकती है। ऊपर बताई गईं वजहें इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications