आखिर क्यों खड़े होते हैं रोंगटे? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Why do we get goosebumps: अकसर जब हम डर जाते हैं या फिर हमारे साथ जब कोई ऐसी घटना घटती है, जो उम्मीद से परे होती है। तो हम हैरान रह जाते हैं। ये हैरानी शरीर में रोंगटों के रूप में भी कई बार नजर आती है। मगर क्या आपने सोचा है कि ये रोंगटे खड़े क्यों होते हैं।

क्यों खड़े होते हैं रोंगटे?
रोंगटे खड़े होना बिल्कुल आम बात है। कई बार रोंगटे इसलिए खड़े हो जाते हैं कि हमें हद से ज्यादा ठंड लगती है। जब शरीर तापमान नहीं बर्दाश्त कर पाता तो रोंगटे खड़े होने लगते हैं।

goosebumps

आखिर होते क्या हैं गूसबंप्स?
सबसे पहले तो ये बात जान लेना जरूरी है कि रोंगटे होते क्या हैं। दरअसल, ये शरीर की एक छोटी सी मांसपेशी (Tiny Muscle) होती है, जो आपके शरीर के हर बाल की जड़ को घेर कर रखती है। जब भी हम कुछ अप्रत्याशित अनुभव करते हैं तो पूरी शरीर में एक सनसनी या फिर झुनझुनी का अहसास होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा भला होता क्यों है।

पिलोइरेक्शन क्या है?
शरीर में इस झुनझुनी का अहसास किसी भी मौसम में हो सकता है। रोंगटे खड़े होने की घटना को पिलोइरेक्शन कहते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान हमारे शरीर के बाल कुछ देर के लिए खड़े हो जाते हैं त्वचा भी थोड़ी सिकुड़ सी जाती है और बालों की जड़ों के पास थोड़ा उभार सा आ जाता है।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बालों के रोम के पास लगी पिलोरेक्टर मांसपेशियां सिकड़ जाती हैं, जिससे बाल भी खड़े हो जाते हैं। अब ये पिलोइरेक्शन क्या है, चलिये जानते हैं। दरअसल, ये एक रिएक्शन होता है, जो ठंड, डर या फिर सदमे की फीलिंग्स से शुरू हो सकता है।

क्या इंसानों के लिए फायदेमंद रोंगटे?
न्यूयॉर्क में कॉर्नेल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कीथ रोच बताते हैं कि रोंगटे खड़े होना इंसानों के लिए फायदेमंद है। हालांकि हमारे शरीर पर जानवरों की तरह बाल नहीं होते, फिर भी पिलोरेक्टर मांसपेशियां नाजुक अंगों पर दबाव कम करने और ठंड की फीलिंग को कम करने के लिए प्रतिक्रिया करती हैं।

जानवर क्यों खड़े करते हैं रोंगटे?
जानवरों के लिए रोंगटे खड़े होना एक अहम उद्देश्य है। प्रोफेसर कीथ रोच के मुताबिक, जब ठंडे वातावरण में रहने वाले जानवरों को रोंगटे खड़े होते हैं तो मांसपेशियों में सिकुड़ने की वजह से उनके बाल खड़े हो जाते हैं। ये प्रतिक्रिया हवा को फंसाने और उनके शरीर को ठंड से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा जब खतरा होता है तो जानवर अपने फूले हुए फर के चलते काफी बड़े दिखाई देते हैं, जो शिकारियों को डरा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+