फिल्म देखते हुए पॉपकॉर्न क्यों खाते हैं लोग? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह
Popcorn while watching movie: फिल्म का जब भी जिक्र होता है भला कोई पॉपकॉर्न को कैसे भूल सकता है। पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक है जो फिल्म के एन्जॉयमेंट को कंप्लीट करता है। मगर क्या आपने सोचा है कि सिर्फ पॉपकॉर्न ही क्यों? चलिये हम आपको बताते हैं कि पॉपकॉर्न ही क्यों फिल्म देखते हुए खाया जाता है।
पॉपकॉर्न एक पॉपुलर स्नैक है, जिसे फिल्म देखते हुए काफी एन्जॉय किया जाता है। मूवी की बात आती है तो पॉपकॉर्न का जिक्र होना तो एकदम लाजमी है। मगर क्या आपने सोचा है कि पॉपकॉर्न इतना पॉपुलर क्यों है?

आज से नहीं बल्कि 20 के दशक से पॉपकॉर्न का लोगों में क्रेज है। इस स्नैक को तब मूवी थिएटर्स रखा करते थे ताकि लोग फिल्म देखते-देखते इसका मजा उठा सकें। पॉप्ड कल्चर: 'ए सोशल हिस्ट्री ऑफ पॉपकॉर्न' इन अमेरिका.. किताब के लेखक इंड्र्यू एफ स्मिथ के हवाले से ये बात कही गई है कि पॉपकॉर्न के ट्रेंड के बढ़ने के पीछे की वजह इसका कम रेट, टाइमिंग और कनवेंस है।
पॉपकॉर्न काफी जल्दी तैयार हो जाते हैं और साथ ही इसकी कॉस्टिंग भी काफी कम है। यही वजह है कि इसे थिएटर्स में दिया जाता था। क्योंकि सिनेमा मालिकों को इससे काफी फायदा होता आ रहा है।
एक रिपोर्ट कहती है कि जब थिएटर्स की शुरुआत हुई थी तो ये काफी लग्जरी होते थे और हर कोई थिएटर में जाकर फिल्म देख पाना अफॉर्ड नहीं कर पाता था। इसके साथ ही यहां पर कुछ भी खाना-पीना बैन था। मगर समय के साथ-साथ लोग मांग करने लगे कि यहां खाने-पीने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
तब थिएटर्स के बाहर पॉपकॉर्न बिकने लगे। फिर थिएटर्स को भी लगा कि ये कॉस्ट कटिंग का बढ़िया जरिया हैं तो उन्होने थिएटर्स के अंदर भी पॉपकॉर्न बेचना शुरू कर दिया। इसमें पैसे भी कम लगते थे और गंदगी भी कम फैलती थी। इसके साथ पॉपकॉर्न का चलन भी लोगों में खूब बढ़ गया।
आज के समय में देखा जाए तो पॉपकॉर्न का क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। आज भी फिल्म देखते हए लोग पॉपकॉर्न खाना काफी पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications