पृथ्वी की तरफ आ रहा ये एस्टरॉएड कब तक पहुंचेगा धरती के पास, नासा ने बताया

NASA ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि धरती की तरफ आ रहा एक एस्टरॉएड साल 2046 तक धरती के पास गुज़रेगा, लेकिन धरती पर इसका कम ही प्रभाव पड़ेगा.

2023 DW एस्टरॉएड
NASA
2023 DW एस्टरॉएड

नासा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि धरती की तरफ आ रहा एक एस्टरॉएड साल 2046 तक धरती के पास गुज़रेगा, लेकिन धरती पर इसका कम ही प्रभाव पड़ेगा.

नासा के आकलन के अनुसार नया खोजा गया ये एस्टरॉएड ओलिंपिक खेलों में इस्तेमाल होने वाले एक स्वीमिंग पूल के आकार जितना बड़ा है और अगर इसके धरती के पास पहुंचने की स्थिति बनी रही तो ये 2046 के वेलेन्टाइन डे के दिन (14 फरवरी 2046) को यहां पहुंच सकता है.

नासा के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि ये एस्टरॉएड धरती से क़रीब 11 लाख मील (18 किलोमीटर) की दूरी से होता हुए गुज़रेगा.

https://twitter.com/AsteroidWatch/status/1633234541526523904

हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि वो अभी भी इससे जुड़ा डेटा इकट्ठा कर रहे हैं और उनके आकलन में बदलाव भी हो सकता है.

नासा के अनुसार 2023 DW नाम का इस एस्टरॉएड के धरती से टकराने के 560 से एक ही चांसेस हैं. स्पेस अनुसंधान में लगी नासा का कहना है कि इस एक ही क्षुद्रतारे को टोरिनो इम्पैक्ट हैज़र्ड स्केल की उसकी लिस्ट में एक नंबर पर रखा गया है.

0 से 10 तक के नंबरों वाली इस लिस्ट में स्पेस में घूम रही वस्तुओं से होने वाले जोखिम का आकलन किया जाता है. 8 से 10 नंबर पर अधिक जोखिम वाली घटनाओं को रखा जाता है जबकि एक से चार नंबर पर कम जोखिम वाली घटनाओं को रखा जाता है. नंबर वन के बारे में इसमें लिखा गया है कि ये वो जोखिम होता है जिससे बड़ा ख़तरा नहीं होता.

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी (जेपीएल) के अनुसार रैंकिंग में वन नंबर देने का मतलब होता है, असल में इसके धरती से टकराने के चांसेस कम होते हैं और इससे सार्वजनिक तौर पर ख़तरा नहीं होता.

नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी में बतौर इंजीनियर काम कर रहे डेविड फार्नोच्चिया ने सीएनएन को बताया कि "इस स्पैस ऑब्जेक्ट से कोई ख़तरा नहीं है."

वहीं साइंटिफ़िक अमेरिकन ने कहा है कि अगर एस्टरॉएड 2023 DW धरती से टकराता भी है तो भी उसका उस तरह का असर नहीं होगा जैसा 6.6 करोड़ साल पहले एक घटना के बाद हुआ था. उस दिन को कयामत का दिन कहा जाता है और उस वक्त धरती से डायनोसॉर की प्रजाति लुप्त हो गई थी.

साइंटिफ़िक अमेरिकन ने कहा है कि करोड़ों साल पहले टकराया वो एस्टरॉएड 12 किलोमीटर व्यास का था और 2023 DW के मुक़ाबले काफ़ी बड़ा था.

लेकिन अगर ये एस्टरॉएड 2023 DW किसी शहर पर या घनी आबादी वाली जगह पर गिरा तो इसका बड़ा असर पड़ सकता है.

2023 DW के आकार से काफी छोटा एक एस्टरॉएड दस साल पहले रूस के चेल्याबिन्स्क इलाक़े में आकर गिरा था. इसकी वजह से जो झटका लगा था उससे 200 वर्ग किलोमीटर इलाक़े के घरों की खिड़कियां टूट गई थीं और इस कारण क़रीब 1,500 लोग घायल हुए थे.

एस्टरॉएड का धरती के साथ टकराना आम तौर पर होने वाली घटना नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक सालों से इस तरह की घटनाओं से निपटने की तैयारी कर रहे हैं. बीते साल अक्तूबर में नासा ने कहा था कि डबल एस्टरॉएड री-डाइरेक्शन टेस्ट (डार्ट) मिशन के तहत उसने धरती की तरफ आने वाले एक एस्टरॉएड से एक स्पेसक्राफ्ट टकाराया था जिसके बाद उस एस्टरॉएड की दिशा बदल गई थी.

डेविड फार्नोच्चिया कहते हैं, "इस मिशन का एक ख़ास उद्देश्य था, वो था एस्टरॉएड का रास्ता बदलना और हम अपने मिशन में कामयाब रहे थे."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+