जब भाई ने निभाया पिता का रोल, बहन के साथ किया डांस, वायरल हुआ पोस्ट

17 साल का भाई अपनी बहन के लिए बन गया पिता और उसके साथ किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाई-बहन की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। लोग बच्ची के भाई को बेस्ट डैड का खिताब दे रहे हैं। लोग इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और भाई की तारीफ कर रहे हैं। अमेरिका के मिशिगन में रहने वाली 6 साल की नूर और उसके बाई मोहम्मद हशर का ये पोस्ट खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल नूर के स्कूल में पिता-बेटी का डांस प्रोग्राम था।

 when brother took her baby siter for father-daughter dance and the Internet is in love with him

उसे भी इस प्रोग्राम में हिस्सा लेना थे, लेकिन उसके चूंकि उसकी मां तलाकशुदा था, इसलिए वो उदास थी, क्योंकि वो इस प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले सकती थी। नूर घर में चुपचाप बैठी थी। मां ने जब उसकी उदासी का कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में father-daughter dance का डांस है। मां चुप हो गई, क्योंकि वो उसकी मदद नहीं कर सकती थी, लेकिन जब नूर के 17 साल के भाई ने अपनी बहन की उदासी की वजह जानी तो उसे खुश करने का अनोखी तरीका निकाला।

नूर का भाई मोहम्मद हशर उसे अपने साथ डांस करने ले गया और इस तरह उसके पिता की कमी कुछ देर के लिए पूरी हो गई। नूर के भाई ने बहन के साथ डांस करते हुए तीन तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा कि 'बेबी सिस्टर को उसके पहले 'डैडी डॉटर डांस' में ले गया. सॉरी, तुम्हारे साथ पापा नहीं हैं, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।' हशर के इस पोस्ट को लोगों ने खूब पसंद किया। पोस्ट डालते ही वो वायरल हो गया। लोगों ने उसे बेस्ट डैड का खिताब दे दिया। इस पोस्ट को अब तक 26,619 लोगों ने रिट्विट किया है, जबकि 107,448 लोगों ने इस पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+