अंतरिक्ष में गीले कपड़े निचोड़ेंगे तो क्या होगा ? अंतरिक्ष यात्री का Video फिर हुआ Viral
नई दिल्ली, 26 जून: अंतरिक्ष में गीले कपड़ों को निचोड़ने का परिणाम क्या होगा। एक अंतरिक्ष यात्री का करीब 9 साल पुराना वीडियो एकबार फिर वायरल हो रहा है। स्थिति ऐसी हुई है कि पहले से यूट्यूब पर मौजूद इस वीडियो पर कनाडा के वे अंतरिक्ष यात्री भी खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए हैं। पुराना वीडियो इस समय ट्विटर पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है, और उसके बारे में फिर से लोगों को बताने के लिए क्रिस हैडफिल्ड ने अपना पूरी वीडियो भी शेयर किया है। दरअसल, अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी है, यह तो हम जानते हैं। लेकिन, उसका प्रभाव क्या होता है, यह अपनी आंखों से देखने का एहसास बहुत ही अलग है और इस वीडियो की भी यही विशेषता है।

अंतरिक्ष में गीले कपड़े निचोड़ेंगे तो क्या होगा ?
जीरो ग्रैविटी की वजह से आपने अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों को वहां शून्य में तैरते हुए जरूर देखा होगा। यह समझना कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं है और उसे अपनी आंखों से महसूस करना दो अलग-अलग बातें हैं। ठोस चीजों की तरह तरल चीजें भी गुरुत्वाकर्षण की गैर-मौजूदगी में विचित्र व्यवहार करती हैं, लेकिन इसकी कल्पना करने में थोड़ी मुश्किल होती है। एक अंतरिक्ष यात्री ने उसी को महसूस कराने के लिए एक वीडियो बनाया था, जो कि काफी दिलचस्प है और लोग आज भी उसे इतना पसंद कर रहे हैं कि यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बहुत ही अलग है अंतरिक्ष की दुनिया
हमारे लिए अंतरिक्ष में यह प्रयोग किया था क्रिस हैडफिल्ड ने। ये कनाडा के एक अंतरिक्ष यात्री हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर रह चुके हैं। आईएसएस पर उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि अगर अंतरिक्ष में किसी गीले कपड़े, जैसे कि तौलिए आदि को निचोड़ें तो उसमें मौजूद पानी किस तरह का बर्ताव करेगा। धरती पर तो हम इस तरह से तौलिए का पानी निचोड़कर नीचे गिरा देते हैं। लेकिन, अंतरिक्ष की तो दुनिया ही अलग है।

पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण के चलते नीचे गिरता है पानी
इस प्रयोग के लिए अंतरिक्ष यात्री क्रिस ने पहले एक कपड़ा लिया, उसे पीने के पानी से अच्छी तरह भिंगोया। फिर उसे निचोड़ना शुरू किया। अगर यही प्रक्रिया पृथ्वी पर की जाती है तो कपड़े का सारा पानी जमीन पर गिरने लगता है। लेकिन, यह काम अंतरिक्ष में हो रहा था। इसलिए कपड़े भिंगोने से लेकर उसे निचोड़ने तक की प्रक्रिया के दौरान अंतर साफ महसूस किया जा सकता है। क्योंकि, वहां कोई गुरुत्वाकर्षण नहीं है। इस वजह से कपड़े के सारे पानी ने ट्यूब का शक्ल अख्तियार कर लिया और उसकी चारों ओर घिर गया। जो पानी क्रिस के हाथों पर भी गिर रहा था, वह भी फिल्म की तरह उसके ऊपर परत की तरह चढ़ता चला गया।

वंडर ऑफ साइंस ने किया शेयर
दरअसल, यह वीडियो पहली बार 2013 में ही वायरल हो चुका है। लेकिन, हाल में एक बार फिर से ट्विटर पर सामने आया है और लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसे वंडर ऑफ साइंस ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- 'ऐसा उस समय होता है जब आप अंतरिक्ष में तैरते हुए किसी गीले तौलिये को निचोड़ते हैं।'
फिर वायरल हो रहा है पुराना वीडियो
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए खुद क्रिस हैडफिल्ड ने यूट्यूब का पुराना लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'यहां पूरा वीडियो है- यह एक स्टूडेंट के विज्ञान पर एक सवाल का जवाब था.....और पानी की कुछ बूंदों के बारे में चिंतित लोगों के लिए, रिलैक्स-हमारे भारहीन पसीने से अलग नहीं है।' मूल वीडियो को 2 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके है। जबकि,वंडर ऑफ साइंस के दोबारा शेयर किए गए वीडियो को भी 40 हजार बार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और करीब 3 लाख लाइक्स मिलने वाले हैं।(तस्वीरें सौजन्य: यूट्यूब वीडियो)












Click it and Unblock the Notifications