Video: क्या हुआ जब टीवी से अचानक बाहर निकल आई 'भूतनी', 24 घंटे में 25 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
देखिए क्या हुआ जब शोरूम में लगी टीवी से बाहर निकल आई भूतनी। 24 घंटे में 25 करोड़ लोगों ने देखा ये वीडियो।
नई दिल्ली। भूत के नाम से बड़े-बड़े के पसीने छूट जाते है। भूत-प्रेत की कहनियां सुनकर भी लोगों को डर लगने लगता है। टीवी पर भी कोई डरावना सीन देख रहे होते हैं तो लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में अगर भूत टीवी से निकलकर बाहर आ जाए तो क्या हो। आप कल्पना कर सकते है कि लोगों की हालत क्या होगी। अगर नहीं तो जरा इस वीडियो को देखिए।

दरअसल इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीवी के शोरूम में जहां कई सारे टीवी चल रहे होते हैं। टीवी पर हॉरर मूवी रिंग्स सीरिज चल रही होती है। लोग टीवी में पिक्चर की क्लाविटी और साउंड को चेक कर रहे होते हैं कि तभी एक टीवी से भूतनी बाहर निकल आती है। टीवी से भूतनी को बाहर निकलते देख वहां मौजूद लोग डरकर चिल्लाने लगते हैं। भूतनी टीवी से निकलकर एक महिला का हाथ तक पकड़ लेती है। अपने पीछे डरावनी भूतनी को देखकर महिला की चीख निकल जाती है।
पढ़ें-OMG! अजगर कर रहा था कुत्ते के बच्चों की रखवाली,जानें वजह
आपको बता दें कि ये एक प्रैंक वीडियो है, जिसे न्यूयार्क में अपकमिंग फिल्म रिंग्स के प्रमोशन के लिए बनाया गया है। रिंग्स 2002 में आई हिट फिल्म 'द रिंग ' का सीक्वल है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म निर्माताओं ने यह वीडियो बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर ही 25 करोड़ लोगों ने देख लिया। 23 जनवरी को इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही इसे करीब 25 करोड़ लोगों ने देखा, जबकि 59 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर और 1.3 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है। देखें ये खतरनाक वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications