VIDEO: रस्सियों में फंसी व्हेल मदद मांगने पहुंची मछुआरों के पास, मदद के बाद इस अंदाज में कहा 'थैंक्यू'

नई दिल्ली, 30 जुलाई: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक मजेदार और कई बहुत ही इमोशनल कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रस्सियों में फंसी एक व्हेल मछली मदद के लिए मछुआरे के पास पहुंची है। मछुआरा भी उसे निराश नहीं करते। वह मछली की मदद करते हैं और उससे रस्सियों से मुक्त कर देते हैं।

मदद के लिए मछुआरों के पास पहुंची व्हेल

मदद के लिए मछुआरों के पास पहुंची व्हेल

वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि, एक नीली व्हेल रस्सियों में फंसी हुई दिखाई दे रही है। वह मछली पकड़े वाले जाल में उलझी हुई है। रस्सियों में उलझी व्हेल वोट पर मछलियां पकड़ रहे मछुआरों के पास मदद के लिए पहुंचती है। व्हेल रस्सियों में फंसा देख मछुआरे भी मदद करने लगते है। मछली शांति से वोट के किनारे आकर ठहर जाती है।

मदद के दौरान शांत पड़ी रही व्हेल

मदद के दौरान शांत पड़ी रही व्हेल

वीडियो में दिख रहा है कि, मछुआरे एक लकड़ी में लगी हुक जैसे औजार से उसे और किनारे खींच लाते हैं, फिर उसकी मदद से मछली को थोड़ा उपर खींचते हैं, ताकि उसकी रस्सी को आसानी से काटा जा सके। इसके बाद जब मछली मछुआरों की पहुंच में आ जाती है, तो एक दूसरा शख्स तेज धारदार हथियार से उसके शरीर पर लिपटी हुई रस्सी को काट देता है।

व्हेल ने इस अंदाज में कहा थैंक्यू

व्हेल ने इस अंदाज में कहा थैंक्यू

वीडियो में दिख रहा है कि, मछली के शरीर से रस्सी कटने के बाद मछुआरे उसे वहां से हटाने के लिए कहते है, मछली फुर्ती दिखाते हुए खुशी-खुशी पानी में अपनी पूंछ को लहराते हुए पानी में उछलती है और फिर पानी में चली जाती है। लोग इसे मछली का थैंक्यू बोलने का अंदाज बता रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें दिल छू जाने वाला वीडियो

शनिवार को यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो के साथ लिखा कि, "एक व्हेल मछुआरों के पास आती है और उन्हें अपने शरीर के चारों ओर बंधी रस्सी से बचाने के लिए कहती है। सवीडियो को यूट्यूब पर 60 हजार से अधिक बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स व्हेल की मदद करने के लिए मछुआरों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि, यह वही है जिसकी हमें सबसे अधिक जरूरत है। लोग वास्तव में प्रकृति की मदद कर रहे हैं। मुझे पता है कि रस्सी शायद जानबूझकर पानी में नहीं छोड़ी गई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+