ये साहब Whatsapp पर चैट करते हैं पर पूर्ण स्नान नहीं करते!
पटना। आज की दुनिया में जिनके पास स्मार्टफोन है, उनमें से ज्यादातर Whatsapp पर चैट का शौक जरूर पाल लेते हैं। बिहार के जिस सकल देव की बात हम करने जा रहे हैं, वो भी स्मार्ट फोन से लैस हैं, वो भी चैट करते हैं, लेकिन नहाते नहीं। माना की शौक बड़ी चीज है, लेकिन सकल देव के नहीं नहाने का कारण व्हॉट्स ऐप नहीं।

बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया प्रखंड के ढंगडा गांव निवासी 55 वर्षीय सकल देव टुड्डू सारे काम करते हैं, पर पूर्ण स्नान नहीं करते। सालों हो गये बाल भी नहीं कटवाये। आलम यह है कि उनके सिर पर जटाओं का एक बड़ा गुच्छा हमेशा रखा रहता है। वो अपने बड़े बालों के लिये पूरे गांव में चर्चित हैं। लोग तो अब उन्हें महात्मा बुलाने लगे हैं। कई उन्हें शिव भी कह कर पुकारते हैं।
Whatsapp पर चैट करते हैं पर पूर्ण स्नान नहीं करते!
क्या है लंबे बालों का राज़
हमने जब सकल देव से उनके लंबे बालों का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि 22 साल की उम्र में उन्होंने किसी कारणवश 1 साल तक बाल नहीं कटवाये थे। उसी कारण उनके बालों में जटाएं बनने लगी थीं। बाल उलझने भी लगे थे। बालों में जटा होते देख ग्रामीणों उन्हें शिव का रूप मानने लगे। तब से आज तक वे ना तो अपने सिर से रोज नहा पाते हैं और ना ही बाल कटवा पाते हैं। साल में कभी कबार बड़ी मुश्किलों से सबसे संपूर्ण स्नान करते भी हैं तो बाल सुखाने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।
वन विभाग के कर्मचारी हैं सकल देव
आपको बता दें कि सकल देव कोई साधु महात्मा नहीं वो वन विभाग के साधारण कर्मचारी हैं, जिनके बालों की लंबाई 5 फीट 3 इंच लंबे हो गई है। जिसे वो रस्सी से बांधकर घूमा करते हैं। सकल देव बताते हैं कि वह बचपन से मांसाहारी थे लेकिन बाल में जटा होने के कारण यह सब छोड़ दिया अब वह शुद्ध शाकाहारी और सात्विक जीवन व्यतीत करते हैं।
तंत्र मंत्र का इलाज भी करते हैं
लोगों ने उन्हें शिव का रूप मान लिया है, इसलिये जब भी कोई बीमारी या समस्या होती है तो वो सकल देव के पास आते हैं। उनके बड़े बालों को देखकर लोग तंत्र-मंत्र और जड़ी-बूटी आदि मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications