Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोंगटे खड़े कर देने वाली रस्म, शादी में दुल्हन ने पहनाई जिंदा सांप की माला, तो फिर दूल्हे ने डाला गले में अजगर

नई दिल्ली, 30 मई: सांप का नाम सुनकर ही लोगों के अंदर डर बैठ जाता है। सांप ने अगर किसी इंसान को डस लिया तो समझो उसका खेल खत्म, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जो आपको भी हैरान कर देगी। आपने शादी से जुड़ी कई अजीबोगरीब रस्में देखी होंगी, लेकिन सांप से जुड़ी शादी की यह रस्म जितनी खतरनाक है, उतनी ही खौफनाक।

यहां फूलों की जगह पहनाई सांप की जयमाला

यहां फूलों की जगह पहनाई सांप की जयमाला

शादी में आपने फूलों से लेकर नोटों की बनी जयमाला दूल्हा और दुल्हन के गले में देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दौरान सांपों की जयमाला का एक दूसरे को पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो खूब छाया हुआ है, जो भी इस वीडियो को देखेगा उसके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दूल्हे के गले में सांप, दुल्हन के गले में अजगर

दूल्हे के गले में सांप, दुल्हन के गले में अजगर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए एक जगह खड़े हुए हैं। उनके पीछे लोगों की काफी भीड़ है। सफेद कपड़ों में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को खतरनाक सांप की माला की तरह से गहले में पहनाते हैं। वीडियो को पूरा देखने पर आपको पता लगेगा जहां दुल्हन ने दूल्हे के गले में एक सांप को पहनाया तो दूल्हे ने दुल्हन के गले में एक बड़ा सा अजगर पहनाया।

जानिए कहां की है घटना?

जानिए कहां की है घटना?

इस खतरनाक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की भी सिट्टी-पिट्टी गुम होती नजर आ रही है। वीडियो को जिसने भी देखा हो दंग रह गया। जानकारी के मुताबिक यह विचित्र रस्म महाराष्ट्र के बीड जिले के एक सुदूर गांव की है, जहां दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक फूलों की माला के बजाय घातक सांप की माला को एक दूसरे के लिए चुना। वीडियो में दिखाया गया है कि सफेद पोशाक पहने जोड़े सांपों को एक-दूसरे के गले में लपेटते हैं और उनमें से किसी को भी हल्का सा भी डरा महसूस नहीं हो रहा।

क्या है ऐसा करने का मकसद?

क्या है ऐसा करने का मकसद?

दुल्हन पहले दूल्हे के गले में एक बड़ा सा सांप डालती हैं, जिसके बाद यह जोड़ा तस्वीरें खिंचवाते हैं। फिर जब दूल्हे की बारी आती है, तो वह एक बड़ा अजगर लाता है और उसे दुल्हन के गले में डाल देता है। शादी में शामिल होने के लिए वहां भारी लोगों की भीड़ मौजूद है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग स्थानीय वन्यजीव विभाग के कर्मचारी हैं, जो महाराष्ट्र के बीड जिले में रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लोग सर्प प्रेमी हैं, जो ऐसा करके सांपों को बचाने का संदेश दे रहे हैं।

'क्या मतलब रिसेप्शन में जहर पिलाएंगे'

'क्या मतलब रिसेप्शन में जहर पिलाएंगे'

इस वीडियो को psycho_biharii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स भी सदमे में नजर आ रहे हैं। जहां कई लोगों ने इस रस्म का मजाक बनाया तो कई लोग इस बारे में जानने के लिए परेशान नजर आए कि ऐसा क्या हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''ये कौनसी शादी है...'' ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया "मुझे लगता है कि तुम जैसे हो: शादी करनी है बस करनी है खतरों से हम नहीं डरते हैं।" वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा "क्या मतलब रिसेप्शन में जहर पिलाएंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+