धड़कन बढ़ा लेने वाला Video, खिड़की की सलाखों से झूल रही थी बच्ची, फिर मसीहा बन दो शख्स ने ऐसे बचाई जान
Child Rescue: ट्विटर पर साझा की गई एक वीडियो क्लिप देखने के बाद कई लोगों की धड़कन बढ़ गई क्योंकि आठवीं मंजिल पर एक बच्ची झूल रही थी जिसे बचाने के लिए दो शख्स ने जान की बाजी लगा दी।

क्या है वीडियो में?
यह खौफनाक वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तीन साल की मासूम बच्ची अपने माता-पिता की लापरवाही की वजह से खिड़की की सलाखों में फंस कर झूल रही है। नीचे उसे देखकर उसके माता-पिता की हालत खराब हो रही थी। लेकिन इसी बीच दो शख्स मसीहा बनकर आया और दो लकड़ी से बना स्टूल लेकर बच्ची को सहारा देने की कोशिश करता है। हालांकि, कभी-कभी लगता है बच्ची नीचे गिर जाएगी लेकिन दोनों शख्स ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी समझदारी से स्टूल का सहारा देकर बच्ची को पूरी से बचाने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची डर के मारे रोती नजर आ रही थी। उसे देख और भी लोग वहां भावुक हो जा रहे थे। कइयों की धड़कन बढ़ी हुई थी।
Amazing men🙏
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) April 26, 2023
pic.twitter.com/WOQNoFP8ZB
जानें फिर आगे क्या हुआ?
दोनों शख्स बच्ची के पैर पकड़ने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिल रही थी। फिर अंतिम उपाय में स्टूल से ही सहारा देने की कोशिश की जिससे बच्ची नीचे न गिरे। बच्ची को बचाने की जद्दोजहद लगभग आधे घंटे तक चलती रही। अंत में दोनों शख्स की कोशिश रंग ला गई। दरअसल, दोनों शख्स ने स्टूल के सहारे उसे सपोर्ट देता रहा। फिर उसके माता-पिता ऊपर की इमारत पर जाकर बच्ची को बाहर निकाल लिया। अब इस दोनों शख्स की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications