Watch Video: ये सूअर है या फौलाद, एक झटके में तोड़ दिया भारी-भरकम लोहे का गेट, हुए तीन टुकड़े
नई दिल्ली, 15 दिसंबर। सूअर ऐसा जानवर है, जो देश के हर कोने में पाया जाता है। कई जगह इन्हें फसल खराब करने का जिम्मदारी माना जाता है। पहाड़ी इलाकों में इनके आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। हद तो जब हो गई जब एक सूअर घर के मेन गेट पर लगे भारी-भरकम लोहे के दरवाजे को तोड़कर परिसर में घुस गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार भागता सूअर मेन गेट को तोड़ता हुआ घर के अंदर दाखिल हो जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। वायरल क्लिप को देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, ये सूअर की औलाद है या फौलाद की? वीडियो में जंगली सूअर लोहे के गेट को जोरदार टक्कर मारता है, इसके बाद गेट (दरवाजे) का जो हाल होता है, उसे देखने के बाद आप भी अंदाजा लगा सकता है कि ये जानवर कितना पॉवरफुल है, और इससे पंगा लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

गेट के हुए तीन टुकड़े
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डर से सहमा हुआ एक सूअर सड़क की तरफ से दौड़ता हुआ आता है और लोहे के दरवाजे से टकरा जाता है। ऐसा लगता है मानों कोई शिकारी उसकी पीछा कर रहा हो और वो बिना कुछ सोचे गेट में जोरदार धक्का मारता है। गेट के साथ उसकी टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पूरा गेट ही उखड़कर धराशायी हो जाता है। सूअर की टक्कर से गेट के तीन टुकड़े हो जाते हैं।

टक्कर से सूअर नहीं हुआ घायल
टक्कर इतनी तेज होती है कि पूरा दरवाजा ही दीवार से उखड़कर अलग हो जाता है। वीडियो में गेट से सूअर की जोरदार टक्कर की आवाज को भी सुना जा सकता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस भिड़ंत से सूअर घायल हो गया होगा तो आप गलत है, गेट को गिराने के बाद सूअर अपने रास्ते आगे बढ़ जाता है। ट्वीटर पर इस वीडियो को यूजर जुबीन अशराहा ने शेयर किया है, हालांकि वीडियो कहा का है ये पता नहीं चल सका है।

'अम्बुजा सीमेंट का इस्तेमाल नही किया'
सोशल मीडिया पर जंगली सूअर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक वायरल क्लिप पर 58700 से अधिक व्यूज आ चुके हैं जबकि 2900 से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है। कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'अम्बुजा सीमेंट का इस्तेमाल नही किया।' आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में अक्सर तेंदुए जंगली सूअर का शिकार करते हैं। वीडियो से पता चलता है कि सूअर काफी डरा हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'सूअर का मुंह और शार्क का शरीर', समुद्र से बाहर आई दुर्लभ मछली को देख लोगों की खुली रह गई आंखें
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications