'सूअर का मुंह और शार्क का शरीर', समुद्र से बाहर आई दुर्लभ मछली को देख लोगों की खुली रह गई आंखें
रोम, 10 सितंबर। समुद्री दुनिया में तरह-तरह के जीव पाए जाते हैं, अभी भी कई ऐसे प्राणी वहां रह रहे हैं जिनकी खोज नहीं की गई है। अक्सर ये जीव किसी वजह से समुद्र के बाहर आ जाते हैं और लोगों को हैरान कर देते हैं। इटली के नेवी ऑफिसर्स उस समय हैरान रह गए जब शार्क और सूअर जैसी बनावट वाली एक मछली उनके जाल में फंसी। इस मछली को पानी के ऊपरी सतह पर तैरते देखा गया था जिसके बाद यह नेवी के जाल में फंस गई। सोशल मीडिया पर 'रॉब एन रोल' नाम के यूजर द्वारा पोस्ट की गई इस अजीबोगरीब मछली की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

जाल में फंसी सूअर के मुंह वाली मछली
समुद्र में कितने वितित्र जीव है, इसका कोई जवाब नहीं है। हाल ही में पकड़ी गई मछली को देख सब हैरान है, इसका शरीर एक शार्क की तरह और मुंह सूअर की तरह है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेवी ऑफिसर्स मस्ती के मूड से समुद्र की सैर पर निकले थे, इस बीच वह पानी में जाल फेंककर मछली फंसने का इंतजार करने लगी। तभी जाल में कोई खींचाव महसूस हुआ और वह समझ गए कि यह एक मछली है। हालांकि जब उन्होंने जाल बाहर निकाला तो उनके होश उड़ गए।

2300 फीट की गहराई में पाई जाती है ये प्रजाति
ऑफिसर्स बताते है कि जब उन्होंने पहली बार उसे देखा तो लगा कोई शार्क जाल में फंसी है। लेकिन जब उसे बाहर निकाला गया तो वह बिल्कुल सूअर के मुंह जैसी दिख रही थी। इस शार्क का नाम एंग्युलर रफशार्क है, इस प्रजाति की मछलियां अपने सूअर जैसे मुंह के लिए ही जानी जाती हैं। रफशार्क समुद्र की 2300 फीट गहराई में पाई जाती हैं, इनका साइंटिफिक नाम ऑक्सीनॉटस एंट्रीना होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये मछलियां विलुप्त होने की कगार पर हैं।

शार्क की तस्वीर देख यूजर्स हैरान
सोशल मीडिया पर शार्क की तस्वीरें देख अब लोग भी हैरान हैं, कुछ लोगों ने तो इसे पहली बार देखा है। नेवी ऑफिसर्स के हाथ ये मछली 19 अगस्त को लगी थी लेकिन इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मछली को बंदरगाह कार्यालय में ले गए जहां इसका अध्ययन किया गया। एल्बा एक्वेरियम के यूरी टिबर्टो ने कहा कि हालांकि यह शार्क दुर्लभ हैं, लेकिन उनके लिए इस क्षेत्र में देखा जाना असामान्य नहीं है।

अजीब तरह से आवाज निकलाती हैं ये मछलियां
यूरी टिबर्टो बताया कि इसे आमतौर पर 'सूअर मछली' कहा जाता है क्योंकि जब यह पानी से बाहर आती है तो यह एक प्रकार की अजीबोगरीब आवाज निकालती हैं। टस्कन द्वीपसमूह के समुद्र में जैव विविधता में इतना समृद्ध ... इस मछली को ढूंढना असामान्य नहीं है। यूरी टिबर्टो के मुताबिक उन्हें अक्सर सूअर के मुंह वाली मछली को देखे जाने की सूचना मिलती रहती है। अक्सर यह स्थानीय मछली पकड़ने के जाल में फंसकर अपना दम तोड़ देती हैं।
यह भी पढ़ें: जाल में फंसी दुर्लभ स्टिंगरे मछली, 800 किलो के इस 'दैत्य' को उठाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन












Click it and Unblock the Notifications