Watch Video:अंडे चुराने पहुंची लड़की को मोरनी ने सिखाया ऐसा सबक, हुई चारों खाने चित
बेंगलुरू, 01 जून: मां अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक जरूरत पड़ने पर न्यौछावर कर देती हैं। अगर बच्चा खतरें में है तो वो अपनी जान तक पर खेल जाती हैं। इतना ही नहीं अपने बच्चों को बचाने के लिए वो कई बार अपना रौद्र रूप तक धर लेती है। अपने बच्चों के लिए केवल इंसान ही नहीं जानवर और पक्षी भी इतने ही सजग रहते और इमोशनल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मोरनी अपने अंडे को बचाने के लिए ऐसा कुछ करती है जिसे देखकर आप भी अचंभित हो जाएंगे।

लड़की पहले मोरनी को दूर फेंकती है और फिर....
इस वायरल वीडियो में एक मोरनी खेत में अपने अंडों के पास बैठी हुई नजर आ रही है। उसे देखकर लग रहा है कि वो अपने बगल में पड़े अपने अंडों की सुरक्षा कर रही है। तभी वहां एक लड़की पीछे से अचानक आती है और उस मोरनी को पकड़कर उठाकर दूर फेंकते हुए उड़ा देती है। इसके बाद वो वहां पड़े अंडों को दोनों हाथों से बटोरने लगती है।

अंडों को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
लड़की द्वारा दूर फेंके जाने के बाद मोरनी थोड़ी ही दूर जाकर बैठ जाती है और जैसे ही वो लड़की उसके अंडे जल्दी-जल्दी बटोरने लगती है तभी उस पर मोरनी दूर से उड़कर आकर अक्रामत होते हुए उसके मुंह पर हमला कर देती है और उस लड़की को खेत में नीचे गिरा देती है। इसके साथ ही पूरे अंडे भी इधर- उधर बिखर जाते हैं।

मोरनी ने हमला कर लड़की को किया चारों खाने चित
मोरनी ऐसे तेज से हमला करती है कि लड़की जोर से नीचे गिर जाती है और मोरनी के हमले से घायल होकर दूर तक लुढ़कती हुई चली जाती है। लड़की की हालत और मोरनी के तेज हमले को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसके अंडे को छूने पर मोरनी को कितना गुस्सा आ गया, और अपने अंडों को बचाने के लिए वो अपने से बलशाली लड़की पर हमला कर बैठती है।

लोग कह रहे हैं लड़की को अच्छा सबक सिखाया।
इस वीडियो को IG & tiktok @thenitawooshow नाम की यूजर ने ट्टीटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा Peacock 🦚 said....... इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और मोरनी की बहादुरी की दाद दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं लड़की को अच्छा सबक सिखाया। वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर अबतक 34.7 हजार व्यूज आ चुके हैं। इसे लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
Peacock 🦚 said “YOU RAGGEDY BITCH” pic.twitter.com/S3dbPGmcH6
— IG & tiktok @thenitawooshow (@issawooo) May 24, 2022












Click it and Unblock the Notifications