मेट्रो में लड़की का अश्लील वीडियो बना रहा था शख्स, देखिए कैसे रंगे हाथों पकड़ा

मेट्रो में सफर कर रहा ये शख्स एक लड़की की चोरी-छुपे वीडियो बना रहा था। लड़की ने बड़ी चालाकी से उसे रंगे हाथों पकड़ा।

नई दिल्ली। महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। लोगों की बुरी नजरें उसे हर वक्त घूरती रहती है। ऐसा ही कुछ सिंगापुर में रहने वाली एक लड़की के साथ हुआ, जहां मेट्रो में सफर के दौरान एक शख्स उसका वीडियो बनाता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया। शख्स मेट्रो में लड़की का वीडियो बना रहा था, लड़की ने खुद उसे रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया।

सिंगापुर में रहने वाली उमा महेश्वरी ने इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया है, उमा ने एक शख्स को रंगे हाथों अपना वीडियो बनाते हुए पकड़ा। उमा ने अपने फेसबुक पर उस घटना का जिक्र किया है और शख्स की वीडियो भी अपलोड की है।

उमा माहेश्वरी ने अपनी फेसबुक वॉल पर उस व्यक्ति का विडियो और फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 13 मई की शाम को जब उसने आउट्रम से हार्बरफ्रंट अपनी दोस्त से मिलने के लिए मेट्रो ली तो उसके सामने वाली सीट पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया। वो व्यक्ति अपना फोन निकालकर जरूरत से ज्यादा ऊंचाई पर हाथ से पकड़े हुए है। उमा को शक हुआ तो उसने शख्स के पीछे के शीशे को दौर से देखा तो दंग रह गई। वो व्यक्ति उसका वीडियो बना रहा था।

उमा ने इसके लिए सबूत के तौर पर वीडियो बनाते हुए शख्स का वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने मेट्रो प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ ही मिनट में सिंगापुर पुलिस और एमआरटी मेट्रो स्टेशन के कर्मचारियों वहां पहुंच तो उन्होंने उस व्यक्ति की शिकायत की। पहले से शख्स ने इस आरोप से मना कर दिया, लेकिन जब पुलिस ने उसका फोन चेक किया तो उसमें इस तरह की कई अश्लील वीडियो क्लिप थी, जिसके बाद पकड़े जाने पर वो मिन्नतें मागने लगा। वो उसे अपनी बहन जैसी बताने लगा। उमा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर सचेत रहने की सलाह दी है। देखिए वीडियो...

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+