Video: गांव में घूमती रही शेरनी, जान बचाकर भागते रहे लोग
दिन दहाड़े गांव में शेरनी आ धमकी। शेरनी गांव की गलियों में इधर-उधर भागती रही। लोग अचानक शेरनी को अपने सामने देख खौफ में आ गए।
अहमदाबाद। गुजरात के गांव में शेरनी का कहर बरपा है। दिन दहाड़े गांव में अचानक ही शेरनी पहुंच गई। गुजरात के अमरेली के धारी स्थित वीरपुर गांव में रविवार को दोपहर अचानक ही शेरनी आ धमकी। शेरनी के गांव में घुस आने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। लड़की ने फेसबुक पर डाला अपने सुसाइट का LIVE वीडियो, इंसाफ नहीं मिलने से थी परेशान

जहां शेरनी के गांव में घुसने से लोग सकते में आए गए, वहीं शेरनी बेफ्रिक होकर गांव की गलियों में घूमती नजर आई। शेरनी ने गांव के बीचों-बीच एक गाय को अपना शिकार बना लिया। लोग इतने डरे हुए थे कि बाहर नीं निकल पा रहा था। शेरनी काफी समय तक गांव की गलियों में घूमती रही। OMG! यहां बिल्लियों को मिल रही है सरकारी नौकरी
वो कभी छत पर चढ़ जाती तो कभी दहाड़ मारती। लोग उसकी दहाड़ सुनकर घरों में दुबके रहे। हलांकि कुछ देर बाद गांव के लोगों ने शोर-शराबे किया तो शेरनी वापस जंगल की ओर चली गई। लेकिन गांव में शेरनी के अचानक आ जाने से लोग सहमे हुए है। गांववालों को अभी भी इस बात का डर है कि कहीं फिर शेरनी न आ जाय। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications