Watch: चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट, बंद कोच के दरवाजे से लटककर सफर और फिर...

Watch:ट्रेन में खतरनाक स्टंट, दरवाजे से लटककर कर रहा था सफर और फिर...

मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन मुंबई लोकल की एक ट्रेन में सफर के दौरान स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ा। बंद मोटर कोच के दरवाजे से सफर कर रहा युवक बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया और चलती ट्रेन से गिर पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, लेकिन पैर और सिर में काफी चोटें आई है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 Watch: Teenager Dangerous stunt in Running Train, Hitting by pole escapes death by a hair

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मुबंई की एक लोकल ट्रेन के मोटर कोच के बंद दरवाजे पर लटका हुआ है। उसके साथ तीन-चार और लड़के हैं, जो इस बंद दरवाजे के साथ लटककर सफर कर रहे हैं। रफ्तार से पटरियों पर दौड़ रही ट्रेन में ये लड़के किसी तरह से उस दरवाजे से लटके हुए हैं। वहीं दूसरी लाइन पर दौ़ड़ रही ट्रेन में बैठे कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नीले रंग की शर्ट पहना हुआ लड़का अपना एक हाथ दरवाजे से हटाकर दूसरी तरफ लटकता है कि अगले ही पल वो सिग्नल पोल से टकराकर पटरियों पर गिर जाता है।

लड़के की पहचान 18 साल के दानिश हुसैन खान के तौर पर हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। काम पर जाते वक्त उसके साथ ये हादसा हुआ। जीआरपी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दानिश का बंद मोटर कोच के बाहर लटककर सफर करने का फैसला उसपर भारी पड़ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+