Video:हाईवे पर तेज रफ्तार कार पर चढ़ गया जहरीला सांप और फिर...
मैकमर्फी हाईवे पर अपनी कार में जा रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार में थी। वो कार चला रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि एक लंबा सांप उनकी कार के बोनट पर चढ़ गया है।
नई दिल्ली। जरा सोचिए आपकी हालत क्या होगी जब हाईवे पर आपकी तेज रफ्तार कार में अचानक सांप दिख जाए। ये सोचकर ही आप सिहर गए होंगे, लेकिन अमेरिका के एक शख्स के साथ असल में ऐसा हुआ।

अमेरिका के जॉर्जिया में रयान मैकमर्फी नामक के शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। घटना जॉर्जिया के बफोर्ड में I-85 हाईवे पर 2 जून को हुई। मैकमर्फी हाईवे पर अपनी कार में जा रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार में थी। वो कार चला रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि एक लंबा सांप उनकी कार के बोनट पर चढ़ गया है।
कार पूरी रफ्तार में थी, लेकिन सांप फिर भी उसपर चढ़े जा रहा था। सांप लगातार फिसलने के बावजूद विंड शील्ड की ओर बढ़ने की कोशिश करता रहा। चंद सेकंड बाद ही सांप शीशे पर चढ़ गया। फिर क्या था वो कार के भीतर घुसने की कोशिश करने लगा।
सांप को कार के भीतर घुसते देख मैकमर्फी डर गए और डर के चलते उन्होंने हाईवे पर कार रोक दी। सांप को कार में घुसते देख मैकमर्फी जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन सांप ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और कुछ देर बार खुद कार से नीचे उतरकर झाड़ियों में चला गया। देखें वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications