Video: मेड इन चाइना स्कूटर के इस कारनामे को देखकर हंस-हंसकर पेट पकड़ लेंगे आप
नई दिल्ली। भारत के बाजार में मेड इन चाइना के सामानों की भरमार है। कम कीमत पर चीन का सामान आसानी से मिल जाता है, लेकिन उनकी गारंटी नहीं होती। चीन के इन सामानों के अगर आप भी फैन हैं तो जरा इस वीडियो को देख लीजिए।

चीन में एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक स्कूटी के एक्सीटेंड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक स्कूटी काफी स्पीड से जा रही थी, लेकिन अचानक पता नहीं क्या होता है वह पलट जाती है। 360 डिग्री में ये स्कूटर पूरी तरह से पलट जाती है।
वीडियो में दिख रहा है कि अचानक स्कूटी अगले पहिए पर खड़ी होकर पूरी तरह से पलट जाती है। स्कूटी पर बैठे तीनों लोग गिर जाते हैं, हालांकि उन्हें कुछ होता नहीं है, लेकिन जब स्कूटी सवार उसे उठाकर चलाने की कोशिश करता है स्कूटी अपने आप पीछे की दिशा में बागते हुए कार से टकरा जाती है।
घटना 19 अगस्त की है, जिसे पीपुल्स डेली ने फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। लोग मेड इन चाइना के इस स्कूटर का मजाक भी उड़ा रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये रही कि हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। देखिए इस हादसे का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications