वीडियो: इस सैलून में जहरीला सांप देता है मसाज,लोगों की लगती है लाइनें

जर्मनी के ड्रेस्डन स्थित द हार मोड टीम सैलून में पाइथन सांप पिछले 13 सालों से लोगों का मसाज कर रहा है।

बर्लिन। खबर की हेडिंग पढ़कर भले ही आप विश्वास नहीं कर पा रहे हो, लेकिन ये खबर सौ फीसदी सच्ची है। जर्मनी के इस सैलून में पाइथन जैसा सांप लोगों का मसाज करता है। लोग सांप से मसाज करवाने के लिए दूर-दूर से आते है। सांप से मसाज करवाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते है।

 watch: here snake giving message to the cutomers in salon

आपको बता दें कि जर्मनी के ड्रेस्डन स्थित द हार मोड टीम सैलून में पाइथन सांप पिछले 13 सालों से लोगों का मसाज कर रहा है। मोंटी नाम के इस पाइथन सांप के चर्चे दूर-दूर तक है। दिनियाभर से लोग इससे अपने गले का मसाज करवाने के लिए आते हैं। सैलून में आने वाले लोगों का मोंटी बड़े ही आराम से मसाज कर उनकी थकान को दूर कर देता है।

इस खास तरह के मसाज पर सैलून के मालिक का कहना है कि मोंटी कर्मचारी की तरह यहां अपनी सेवा दे रहा है। सैलून के मालिक के मुताबिक सांप से गर्दन का मसाज कराने के बदले लोगों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता है। हलांकि मसाज के खुश होकर लोग सांप के लिए कुछ न कुछ दान में देकर चले जाते है, लेकिन सैलून की ओर से इसका लिए कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है।

पाइथन सांप से गर्दन का मसाज कराने का वीडियो 14 न्यूज से अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद 56 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+