VIDEO: हाईवे पर कार में हुई लड़ाई तो नाराज पत्नी ने छत पर चढ़ मचाया हंगामा, बढ़ गई पति की मुश्किलें

नई दिल्ली। पति-पत्नी के बीच झगड़ा कोई नई बात नहीं है। अकसर कपल्स के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या कभी आपने गाड़ी चलाने के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद होते देखा है। इसकी संभावनाएं बेहद कम ही नजर आती हैं। हालांकि, ऐसा हुआ है जब एक हाइवे पर कार में जा रहे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालात इतने गंभीर हो गए की नाराज होकर पत्नी कार की छत पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। इसका खामियाजा कार चला रहे पति को झेलना पड़ा। न केवल उसकी मुश्किलें बढ़ गई बल्कि मामला पुलिस में पहुंच गया। यही नहीं पति को इस दौरान एक गलती की वजह से जुर्माना भी देना पड़ गया। फिलहाल पूरा घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कार चलाने के दौरान पति-पत्नी में हुई लड़ाई

कार चलाने के दौरान पति-पत्नी में हुई लड़ाई

हाइवे पर पति-पत्नी के झगड़े का पूरा मामला मध्य चीन के हुनान प्रांत का है। जानकारी के मुताबिक, एक कपल अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसी दौरान पत्नी को इतना गुस्सा आया कि जैसे उनकी कार एक रेड लाइट पर रूकी ये महिला कार से उतर के इसकी छत पर चढ़ गई। बीच सड़क पर महिला की इस हरकत से उसका पति परेशान हो गया। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वो क्या करे?

गुस्से में कार की छत पर चढ़ महिला ने मचाया हंगामा

गुस्से में कार की छत पर चढ़ महिला ने मचाया हंगामा

पूरा घटनाक्रम दिन में हुआ, जैसे ही महिला कार की छत पर चढ़ी तो युवक अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ा सका। इस दौरान ट्रैफिक रूक गया और कई गाड़ियां भी इसमें फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 4 मिनट तक महिला कार की छत पर चढ़ी रही और हंगामा करती रही। वहीं महिला का आरोप था कि पति से जब उसका विवाद हुआ तो उन्होंने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था महिला इसकदर गुस्से में आई कि कार की छत पर ही चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया।

कार चला रहे पति पर लगा जुर्माना, जानिए क्यों

कार चला रहे पति पर लगा जुर्माना, जानिए क्यों

वहीं हाइवे पर हुए इस पूरे विवाद के चलते मामला पुलिस के पास पहुंच गया। स्थानीय पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने किसी तरह से महिला को समझाया और उन्हें कार से नीचे उतारा। वहीं जांच के दौरान पति की मुश्किलें जरूर बढ़ गई क्योंकि उनके ऊपर पुलिस टीम ने जुर्माना लगा दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पति के पास कार ड्राइविंग के दौरान लाइसेंस नहीं था।

बीच सड़क कार की छत पर पत्नी के हंगामे का VIDEO वायरल

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बिना लाइसेंस के कार चलाने के लिए पति पर 1250 युआन यानी करीब 180 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगा दिया। वहीं दूसरी ओर सड़क पर कार की छत पर हंगामा करने वाली महिला को पुलिस ने सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने कहा कि महिला ने एक तरह से अपने पति को फंसा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+