Live शो में खोई रही एंकर, रिएक्शन देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे आप
लाइव शो में खबर से बेखबर होकर खोई रही एंकर और फिर दिया ऐसा रिएक्शन की देखकर हंसी रोक नहीं पाएंगे आप।
नई दिल्ली। न्यूज एंकर का काम आसान नहीं होता। खबर पढ़ने के दौरान कई बार उनसे भी गलती हो जाती है। बुलेटिन के बीच में ब्रेक में और उसके शुरू होने से पहले वो हंसी-मजाक और रिलेक्स रहते हैं। हलांकि लाइव होने से पहले उन्हें आगाह कर दिया जाता है, लेकिन कई बार इसमें चूक होने से एंकर्स का दूसरा ही रुप दर्शकों के सामने आ जाता है।

जिस एंकर को हम हमेशा गंभीर रुप में देखते है उसे उससे हटकर हंसी, मज़ाक और आराम फरमाते देखकर हंसी छूटना लाजिमी है। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज चैनल एंकर नताशा एक्सेलिबी के साथ। ऑस्ट्रेलिया के एबीसी 24 चैनल की एंकर नताशा बुलेटिन पढ़ रही थीं। खबर दिखाने के बाद जब कैमरा दोबारा उनके ऊपर लौटा तो वह कैमरे के सामने नहीं, हाथ में लिए एक पेन के साथ खोई हुई थीं।
यहां तक तो कुछ भी नहीं था, लेकिन जब नताशा को अहसास हुआ कि वो लाइव हो चुकी है उस वक्त उन्होंने जो रिएक्शन दिए उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हलांकि आपको बता दें कि ये नताशा के साथ पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वो इस तरह की गलती के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
साल 2013 में एक गंभीर समाचार रिपोर्ट पढ़ने के दौरान इनकी हंसी छूट गई थी। जिसके के बाद उनकी खूब खिंचाई हुई थी, हलांकि बाद में नताशा ने इसके लिए माफी मांगी। देखिए नताशा का ये वीडियो और कंट्रोल कर लीजिए अपनी हंसी...












Click it and Unblock the Notifications