'बगल के बाल काट ले...' वसीम अकरम को लोगों ने कर दिया ट्रोल, पूर्व क्रिकेटर बोले- 'तभी पाकिस्तान पीछे है'
Wasim Akram Reply: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अकसर वे फैंस के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। मगर हाल ही में वसीम अकरम ने एक तस्वीर को लेकर अपने ही देशवासियों को ऐसा रिप्लाई दिया, जिससे पूरा पाकिस्तान शर्मसार हो सकता है।
दरअसल, पूर्व क्रिकेटर ने एक फोटो शेयर की तो लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। फोटो पर एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि बगल के बाल तो काट लेते। इतना देखने के बाद वसीम अकरम ने गुस्से में रिप्लाई किया और बोले कि दुनिया चांद पर पहुंच चुकी है और यहां आर्मपिट हेयर की बात हो रही है।

वसीम अकरम के इस रिप्लाई ने एक तरह से पूरे देशवासियों को टार्गेट किया और इसकी जोरों-शोरों से चर्चा होने लगी। कई लोगों ने कहा कि वसीम अकरम का जवाब एकदम सही था। देखते ही देखते लोगों ने पूर्व क्रिकेटर के कमेंट पर रिप्लाई करने शुरू कर दिये।

अकरम ने आगे कहा कि ये दिखाता है कि अभी हम कहां हैं और हमारा कल्चर कितना खराब है। सच में अविश्वसनीय।बताते चलें कि वसीम अकरम शानदार गेंदबाजों में से एक रह चुके हैं। उन्होंने वनडे मैच में छह बार पांच विकेट लिए।
हाल ही में वे पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कॉमेंट्री करते नजर आए थे। वसीम भी उन क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो शानदार अंग्रेजी बोलते हैं। कई दफा वो अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में आ चुके हैं। इस बार भी उनके बेबाक और शानदार रिप्लाई ने लोगों की बोलती ही बंद कर दी।
हालांकि, इस दौरान कईयों ने वसीम को इस तरह ये कमेंट पर्सनली लेने को लेकर भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हर कमेंट को पर्सनली नहीं लिया जाना चाहिए। कमेंट सेक्शन में तो ट्रोल्स होते ही हैं। ऐसे में जरूरी नहीं है कि हर बात की जवाब दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications