गर्मी का तांडव! बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन जलकर हुई स्वाहा, हैरान कर देगा वायरल Video

Ghaziabad Viral Video: गर्मी का तांडव पूरे उत्तर भारत में लोगों को परेशान कर रहा है। गर्मी इतनी है कि लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। हाल ही में नोएडा से गर्मी की वजह से एसी फटने की खबर सामने आई थी। अब एक और खबर सामने आ रही है, जो गाजियाबाद की है। खबर ये कि तपतपाती धूप की वजह से बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन जलकर स्वाहा हो गई।

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लैट की बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन में आग लग गई। जब लोगों ने धुंआ उड़ता देखा तो वे हैरान रह गए और जल्द फ्लैट में रह रहे परिवार को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद सोसायटी के लोग इकट्ठे हुए और फिर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।

Ghaziabad

कैसे लगी वॉशिंग मशीन में आग?
बताते चलें कि ये घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन ऑफिसर सिटी 2 सोसाइटी की है। यहां एक फ्लैट की बालकनी में वॉशिंग मशीन रखी हुई थी। लोगों की मानें तो तेज गर्मी की वजह से वॉशिंग मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते धुआ उठने लगा और फिर मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

जलकर खाक हुई मशीन
घटना का एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लैट से धुंआ उठ रहा है और मशीन की हालत बहुत ही बुरी हो गई। मशीन जलकर खाक हो चुकी है बस वहां से धुंआ उठ रहा है।

आनन-फानन में जब फ्लैट में रहने वाले लोगों को सूचना दी गई तो आग बुझाने की कोशिश हुई। इसके बाद लोगों ने देखा कि वॉशिंग मशीन में आग लग गई है। इसके बाद लोगों ने आग को बुझाया। मगर तब तक मशीन बुरी तरह से खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मगर अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+