ठंड के मारे जमकर नीचे गिर रहीं 5 फुट की ये छिपकलियां, इस देश में सरकार ने जारी की चेतावनी

अमेरिका में बढ़ती ठंड का प्रकोप सरीसृपों पर भी पड़ रहा है। इगुआना छिपकलियों की बात करें, तो ठंड के मारे ये जमकर पेड़ों से नीचे गिर रही हैं।

Credit: IGUANA DIGITAL GALLERY

इगुआना और अन्य छिपकलियां अमेरिका के कई हिस्सों में पाई जाती हैं। इगुआना तो इतनी बड़ी होती है कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। लेकिन ये छिपकलियां इन दिनों अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका में इन दिनों हो रही भीषण ठंड के प्रकोप की मार झेल रही हैं। हालात कुछ ऐसे हैं कि ये छिपकलियां ठंड से जम जा रही हैं और पेड़ से नीचे गिर रही हैं। छिपकलियों के ठंड से जमकर गिरने के मामले इतने ज्यादा बढ़ने लगे हैं कि जगह-जगह पर वॉर्निंग साइन लगाए जा रहे हैं।

इगुआना के लिए दर्दनाक है ठंड

इगुआना के लिए दर्दनाक है ठंड

इगुआना छिपकलियों के लिए ठंड का मौसम बेहद दर्दनाक होता है। अपनी नींद में ही ये छिपकलियां ठंड के मारे जम जाती हैं और फिर पेड़ से खुद ब खुद नीचे गिर जाती हैं। अमेरिका में ठंड के चलते न सिर्फ छिपकलियां बल्कि समुद्री कछुए भी जम रही है।

ठंड से जमकर नीचे गिर रही इगुआना

ठंड से जमकर नीचे गिर रही इगुआना

इगुआना छिपकलियों की बात करें, तो ये 5 फुट तक की हो सकती हैं। ऐसे में इतनी बड़ी छिपकलियों का जम जाने के बाद पेड़ से नीचे गिरना काफी रिस्की है। डेली स्टार की खबर के मुताबिक, छिपकलियों के जमकर गिरने के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जगह-जगह साइन बोर्ड्स लगाए हुए हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के बायोलॉजिस्ट ने कहा कि कुछ अन्य छिपकलियां भी हैं, जो पेड़ों से नीचे गिर जाती हैं लेकिन वे इगुआना की तरह 5 फुट की नहीं होतीं, इसलिए उनका जिक्र भी नहीं किया जाता। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ऐसी कंडीशन है, जब इन जीवों के ज्वाइंट्स सख्त हो जाते हैं और पेड़ों पर इनकी पकड़ ढीली हो जाती है।

सरीसृपों को बचाने की हो रही कोशिश

सरीसृपों को बचाने की हो रही कोशिश

इगुआना अपे शरीर की गर्मी खुद पैदा नहीं करते हैं। ये वातावरण की गर्मी से खुद को गर्म रखते हैं। अमेरिका में येल यूनिवर्सिटी के बायोलॉजिस्ट ने कहा कि आप पर्यावरण को बदलते हो और ये ठंडे खून वाले जीव (इगुआना) के लिए जीना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि इनकी जिंदगी ठंड और गर्म पर निर्भर करती है। बता दें कि वन्यजीव अधिकारी भी हाल ही के हफ्तों में इन सरीसृपों को बचाने की जुगत में भिड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+