फ्लाइट में लड़की अचानक लगी चिल्लाने, चढ़ा पिता का पारा तो बोला- हिम्मत कैसे हुई मेरी बेटी को छूने की?

Vistara Flight में दो यात्रियों के बीच तू-तू...मैं-मैं हो गई। जैसे ही फ्लाइट में लड़की के चिल्लाने की आवाज आई। पिता का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

जमीन के बाद अब आकाश में भी लड़ाई के खूब मामले सामने आने लगे हैं। चाहे किसी महिला पर पेशाब करने का हो या किसी युवती के साथ अभद्रता का मामला हो। जी, हां ताजा मामला विस्तारा फ्लाइट की है। जिसमें कथित तौर पर एक पिता ने अपनी बेटी संग फ्लाइट में बैठे युवक द्वारा अभद्रता पर आवाज बुलंद की। पिता चिल्लाता रहा।

वहीं, फ्लाइट अटेंडेंट मामले को शांत करने में जुटी रही। वहीं, युवती शोर मचा रही थी। फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री हैरानी के साथ सब देखते रहे। हालांकि, अभी तक मामले पर विस्तारा फ्लाइट की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। क्या हुआ था फ्लाइट में?

Vistara Flight

दरअसल, मामला 30 जून का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, सीट नंबर 22-ए में एक शख्स बैठा था। वहीं, 23-ए में एक लड़की बैठकर अपना खाना खा रही थी। तभी लड़की ने अपने पैरों से 22-ए सीट को धक्का दिया। 22-ए सीट पर सो रहा शख्स जाग गया और बोला कि क्या तुम्हें मैनर्स नहीं हैं। उसके बाद लड़की चीखने लगी। उधर, लड़की के माता-पिता नाराज हो गए और आक्रामक रूप से चिल्लाने लगे। शख्स को पीटने पर उतारू हो गए। स्थिति को बेकाबू देख फ्लाइट अटेंडेंट ने कैप्टन को बुलाया।

पिता ने लगाया बेटी से अभद्रता का आरोप

वहीं, आक्रामक रूप से चिल्लाते हुए पिता ने अपनी बेटी से कथित तौर पर शख्स द्वारा अभद्रता का आरोप लगाया। कहा कि तुमने मेरी बेटी को टच कैसे किया। लड़की की मां भी खड़ी हो गई और बहस करने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+