जंगल के पास बने रिसॉर्ट में मस्ती कर रहे थे लोग, तभी आ धमका अनचाहा मेहमान तेंदुआ...देखें Video

नई दिल्ली। अगर एक तेंदुआ आपके घर में मेहमान बनकर आए तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है यह एक अजीब घटना होगी लेकिन रिसॉर्ट में रह रही एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक तेंदुआ पानी की तलाश में एक रिसॉर्ट में पहुंच गया। वायरल वीडियो अफ्रीका का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में पानी पी रहा है।

रिसॉर्ट में तेंदुआ देख घबराए लोग

रिसॉर्ट में तेंदुआ देख घबराए लोग

गौरतलब है कि कई बार भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। लेकिन ये स्थिति इंसान और जानवर दोनों के लिए ही बहुत खतरनाक हो जाती है। ऐसा ही कुछ रिसॉर्ट में रह रही एम महिला के साथ हुआ जब उसका सामना एक खतरनाक तेंदुए से हो गया। तेंदुआ को रिसॉर्ट के अंदर देखकर वहां मौजूद लोग डर जाते हैं, लेकिन गनीमत रहती है कि तेंदुआ किसी पर हमला नहीं करता।

पानी की तलाश में आया था तेंदुआ

पानी की तलाश में आया था तेंदुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ रिसॉर्ट में कुछ देर चहलकदमी करता है और फिर पानी पीकर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वहां से चला जाता है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पानी की तलाश में रिसॉर्ट तक पहुंच गया था, यहां थोड़ी देर सुस्ताने के बाद वह स्विमिंग पूल के पास जाता है और उसमें पानी पीने लगता है। इस दौरान रिसॉर्ट में रह रही महिला उसका वीडियो अपने स्मार्टफोन में कैद कर लेती है।

तेंदुए ने किसी को नहीं पहुंचाई चोट

तेंदुए ने किसी को नहीं पहुंचाई चोट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पानी पीने के बाद तेंदुआ वहां से जंगल की ओर चला जाता है। अफ्रीका के इस रिसॉर्ट में तेदुएं को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया भर भरके कमेंट किए हैं। तेंदुए का रिसॉर्ट में आना और स्विमिंग पूल से पानी पीने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। साथ ही यूजर्स इस बात से भी हैरान है कि तेंदुए ने रिसॉर्ट में रह रहे लोगों को भी नुकसान नहीं पहुंचाया।

रिसॉर्ट के चारों तरफ लगाया चक्कर

रिसॉर्ट के चारों तरफ लगाया चक्कर

बता दें कि इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि एक स्टार गेस्ट गेट को क्रैश करके अफ्रीका के रिसॉर्ट में दाखिल होता है, ताकि वो पानी पी सके। 36 सेकेंड के इस वीडियो पर अब तक 7 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं वहीं, 84 लोगों ने इसे अपने प्रोफाइल पर भी री-ट्वीट किया है। वीडियो में तेंदुआ रिसॉर्ट के चारों तरफ घूमता दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे वह पानी की ही तलाश में यहां आया हो। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है और तेंदुआ भी जंगल में वापस चला गया।

यह भी पढ़ें: OMG! सांप को मास्क की तरह लपेटकर बस में सफर कर रहा था शख्स, महंगी पड़ी ये हरकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+