VIDEO:जब अनुपम खेर से कप‍िल म‍िश्रा ने कहा- हम अपने बाप को दे सकते हैं गाली, अगर...

आम आदमी पार्टी से निष्कासित होने के बाद कपिल मिश्रा का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 48 घंटों के भीतर इसे 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में भूचाल लाने वाले पूर्व मंत्री और नेता कपिल मिश्रा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल मिश्रा अभिनेता अनुपम खेर से बहस कर रहे हैं। वीडियो में वो अनुपम खेर द्वारा प्रधानमंत्री का पक्ष लिए जाने पर नाराजगी जता रहे हैं और तीखी बहस कर रहे है। मंच पर बोलते हुए जब अनुपम खेर ये कहते हैं कि क्या आप लोग घर में अपने पिता को गाली दे सकते हैं..? अगर नहीं तो फिर फ्रीडम ऑफ स्पीच का सहारा लेते हुए प्रधानमत्री को कैसे गाली दे सकते हैं।

Viral Video: When Kapil said That I can Abuse My father if I chose him by vote

अनुपम खेर कहते हैं कि अगर आप घर में अपने पिता को थप्पड़ नहीं मार सकते तो प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल क्यों करते हैं। इस सवाल के जवाब में कपिल मिश्रा माइक थामते हुए कहते हैं कि हां हम अपने बाप को भी गाली से सकते हैं अगर हम उन्हें वोट देकर अपना बाप चुनते।

कपिल मिश्रा पीएम मोदी के मन की बात पर निशाना साधते सहुए कहते हैं कि क्या मन की बात सिर्फ पीएम ही कर सकते हैं..हम क्यों नहीं कर सकते। कपलि मिश्रा को आम आदमी पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद ये वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है। इस वीडियो को 48 घंटे से भी कम समय में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा जबकि 23 हजार लोगों ने शेयर किया है। आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+