Video: अपनी जानकर खेलकर बिल्ली ने बचाई बच्चे की जान, सोशल मीडिया पर बनी 'हीरो'

नई दिल्ली। पालतू जानवर कितने वफादार होते हैं इसका सबूत आपको इस वीडियो में मिलेगा। छोटी सी बिल्ली ने मासूम की जानकर बचाकर अपनी वफादारी की प्रूव दिया। अमेरिका के कोलंबिया में एक बिल्ली ने छोटे बच्चे की जान बचाई। बिल्ली ने जान पर खेलकर एक साल के बच्चे की जान बचाई। सोशल मीडिया जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने उसे हीरो बना दिया।

 Viral Video: How a Cat became hero after it saves toddler Life who was falling down from stairs

वीडियो 31 अक्टूबर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा कमरे की फर्श पर खेल रहा है। वहीं पास में ही एक बिल्ली बैठी है। बच्चा खेलते-खेलते सीढ़ियों के पास पहुंच जाता है। वो सीढ़ियों से गिरने ही वाला होता है कि खतरा भांपते हुए बिल्ली दौड़कर वहां पहुंच जाती है और बच्चे को सीढ़ियों पर गिरने से बचा लेती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा घुटने के बल चलते हुए सीढ़ियों के पास पहुंच जाता है। बिल्ली जैसे ही बच्चे को सीढ़ियों के करीब देखती है वो कूदकर सामने आती है और बच्चे को धक्का देकर सीढ़ियों से दूर ले जाती है। 45 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को डिलोर अल्वारेज नाम के फेसबुक पेज ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस बिल्ली की सोच और सूझबूझ की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों ने बिल्ली की हीरो बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+