Viral Video: जब शादी में वरमाला से पहले आ गया नीला ड्रम, दूल्हा पसीने-पसीने, दुल्हन हंसी से लोटपोट
Viral Video: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया 'नीला ड्रम' अब सोशल मीडिया पर भी सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। अब 'नीले ड्रम' को लोग बतौर गिफ्त की तरह शादियों में देने लगे हैं। जी हां...ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर (Hamirpur) जिले से सामने आया है।
दरअसल, हमीरपुर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया जब दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट दिया जिसे देखकर बाराती और घराती ही नहीं, खुद दूल्हा-दुल्हन भी चौंक गए। जी हां..शादी के स्टेज पर दोस्तों ने एक बड़ा नीला ड्रम तोहफे में दिया, जिसे देखकर दूल्हा जहां हैरान-परेशान हो गया, वहीं दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

इस मजेदार नज़ारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी शैलेन्द्र राजपूत की शादी रिहुंटा गांव की सीमा से तय हुआ था। राठ कस्बे के एक मैरिज गार्डन में पूरे धूमधाम से बारात निकली, बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते बाराती शादी स्थल पहुंचे।
स्वागत-सत्कार के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई, और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। इसी दौरान दूल्हे के कुछ खास दोस्त हाथों में एक बड़ा नीला प्लास्टिक ड्रम लेकर स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने इसे गिफ्ट के तौर पर दूल्हा-दुल्हन को थमाया, सबकी निगाहें उसी ओर टिक गईं। कुछ पल के लिए तो माहौल में सन्नाटा छा गया, फिर ठहाकों की बारिश शुरू हो गई।
दूल्हा सकपका गया, जबकि दुल्हन खिलखिलाकर हंस पड़ी। इतना ही नहीं, दोस्तों ने ड्रम के साथ एक झुनझुना भी गिफ्ट किया और नवविवाहित जोड़े से उसे बजवाया। इस मजाकिया अंदाज ने शादी समारोह को हंसी-ठिठोली का मंच बना दिया। यह अजीबोगरीब गिफ्ट देखकर कई लोगों को एक बार फिर मेरठ कांड की याद आ गई, जब एक दूल्हे को शादी में भैंस गिफ्ट की गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, "ड्रम तो बज गया, अब जिंदगी भी बजेगी!" तो कोई बोला, "दोस्ती हो तो ऐसी!"












Click it and Unblock the Notifications