'श्री गणेशा देवा' पर लड़कियों ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ दिल जीतने वाला VIDEO
Ganesh Chaturthi Dance Video: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर डांस करती हुई लड़कियों के एक ग्रुप की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम यूजर सिमरन शिवकुमार ने ये वीडियो शेयर किया है। गणपति बप्पा मोरया का नारा लगाने से इस क्लिप की शुरुआत होती है और इसके बाद लड़कियां मजेदार डांस स्टेप्स करती हैं।
वीडियो को 42.7 मिलियन व्यूज और 4.1 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। सिमरन ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा कि दिन का अंत इससे बेहतर नहीं हो सकता था। गणपति बप्पा मोरया! एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि क्या डांस है। नारी शक्ति का। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रोंगटे खड़े हो गए! स्टेज को कैप्चर करना और ऑडियंस में कंपन्न पैदा करना कुछ ऐसा ही लगता है।

वायरल डांस वीडियो
2012 की फ़िल्म अग्निपथ फिल्म का गाना 'देवा श्री गणेशा' भगवान गणेश को समर्पित एक भक्ति ट्रैक है। अजय-अतुल द्वारा लिखा और अजय गोगावले द्वारा गाया गया ये शानदार गाना गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान एक मुख्य गीत बन गया है। ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त स्टारर ये फिल्म 1990 की अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म का सफल रीमेक थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 193 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
फिलहाल इस शानदार भजन पर लड़कियों का डांस लोगोंं को खूब इंप्रेस कर रहा है। कई लोगों ने ये कहा कि इससे पता चलता है कि जरूरी नहीं छोटे कपड़े पहनकर ही डांस किया जा सकता है। कई बार पूरे कपड़े पहनकर भी आप अच्छे लग सकते हो।
लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति की पहचान बताया है। जिस तरह के कपड़े लड़कियों के ग्रुप ने पहने हुए हैं, लोग इसे बेहद शानदार बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये काफी शानदार है और जिस तरह का अटायर इन लड़कियों ने डांस के लिए चुना है, वो काबिलेतारीफ है।
गणेश चतुर्थी की धूम
गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है, जो भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाता है, जो अपनी बुद्धि और सौभाग्य के लिए जाने जाते हैं। त्यौहार का समापन गणेश विसर्जन के साथ होता है, जहां भक्त भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियों को पानी में विसर्जित करते हैं, जो उनके दिव्य निवास पर लौटने का प्रतीक है। ये उत्सव विभिन्न क्षेत्रों में भव्य परेड और पारिवारिक परंपराओं के माध्यम से एकता और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है।












Click it and Unblock the Notifications