Viral Video: मस्ती के मूड में दिखा हाथी, सूंड में पानी भरकर ऊंट के साथ खेली 'होली'
Elephant Viral Video: हमने अक्सर किताबों और कहानियों में जानवरों के बीच दोस्ती के किस्से सुने हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी जानवर काफी अच्छे दोस्त होते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिसमें अलग-अलग प्रजाति के जानवर एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में सामने आए ऐसे ही एक वीडियो में को देखने के बाद आपको भी अपने दोस्तों की कमी जरूर महसूस होगी। वीडियो में एक हाथी की मस्ती को दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर पास ही खढ़े एक ऊंट को नहलाता नजर आ रहा है। हाथी की इस हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दोस्त को मुफ्त में मिल रही है थेरेपी।'

मस्ती के मूड में दिखा हाथी
12 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 1 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्ती के मूड में दिख रहा हाथी पहले अपनी सूंड में पानी भरता है, फिर दौड़कर ऊंट के करीब जाता है। इसके बाद वह सूंड ऊठाकर ऊंट के ऊपर पानी की बौछार मार देता है। ऐसा वह एक बार नहीं कई बार करता है।

लोगों ने किया जमकर कमेंटे
हाथी और ऊंट के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आपके द्वारा शेयर किए गए वीडियो बहुत पसंद हैं! मैं सिर्फ आपके पोस्ट को देखने के लिए ट्विटर पर आती हूं ताकि थोड़ा मुस्कुरा सकूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लाइव शावर बाथ मशीन।' दूसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'होली अगले महीने है और हाथी अभी से।'

हाथियों ने दिनदहाड़े लूटा गन्ने से भरा ट्रक
ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें दो हाथी गन्ना चुराते कैमरे में कैद हुए थे। वीडियो में देखा जा गया कि ट्रकों पर हाथियों को लादकर कहीं ले जाया जा रहा है, इस बीच लाल बत्ती पर हाथियों के वाहन के करीब एक गन्ने से लदा ट्रक आकर रुक जाता है। इसके बाद तो जैसे हाथियों की लॉट्री लग गई, उन्होंने अपनी सूंड से गन्ने निकाल कर खाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: The Dancing Elephant Family: परिवार संग डांस करते हुए हाथी का Video हुआ वायरल, आपने देखा क्या?












Click it and Unblock the Notifications