Viral Video: हाथी के बच्चे ने केयरटेकर लगाया गले, फिर कुछ यूं करने लगा Kiss
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपने केयरटेकर को किस करते हुए नजर आ रहा है।

Baby Elephant Viral Video: इंटरनेट पर कब कौन सी वीडियो हिट हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी-कभी तो हाथियों के बच्चे की प्यारी और मनमोहक हरकतों वाली वीडियो भी इंटरनेट पर हिट हो जाती हैं। क्योंकि, ऐसी वीडियो हर उम्र के लोगों का मनोरंजन करती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर हाथी के बच्चे की एक प्यारी सी वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुई उसमें हाथी के बच्चे और उसके केयरटेकर के बीच खूबसूरत बंधन को दर्शाते हुए है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में हाथी का बच्चा अपने केयरटेकर को किस करते हुए नजर आ रहा है। आलम यह है कि यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। तो वहीं, इस लम्हें को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक भी हो गए हैं। ये वीडियो इतना मजेदार और प्यारा है कि अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 10 दिसंबर को यह वीडियो @buitengebieden के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो को अब तक 512.6K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हाथी का बच्चे (Baby Elephant) अपने केयरटेकर को गले लगाते हुए और किस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान केयरटेकर भी हाथी के बच्चे को पुचकारते हुए और दिलासा देते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो बहुत ही प्यार है। वीडियो में दोनों को एक साथ शानदार समय बिताते देखा जा सकता है।
यह एक छोटा हाथी है जिसे देखभाल की आवश्यकता है और इसकी देखभाल करने वाला इसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित होता है। सोशल मीडिया पर हाथी के बच्चे की यह प्यारी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। तो वहीं, इस वीडियो को देख यूजर्स लगातार अपने प्यारे रिएक्शऩ कमेंट कर रहे है। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को दिल जीत लेने वाला बताया है।
Baby elephant kisses.. 😊
— Buitengebieden (@buitengebieden) December 9, 2022
🎥 IG: r.e.s.c.u.e pic.twitter.com/0G27Y7FmbG












Click it and Unblock the Notifications