'70% पानी और फॉर्मूला और...' पृथ्वी और गोलगप्पा एक जैसे, वायरल हो रहे ट्वीट में जानिये कैसे?

Golgappa Post: हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें गोलगप्पे की तुलना पृथ्वी से की गई है। पोस्ट में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो पानीपूरी और पृथ्वी में एक जैसी हैं।

Harsh Goenka

Earth and Golgappa: पानीपूरी के दिवानों की कोई कमी नहीं है। सड़क किनारे जब भी कहीं पानी पूरी मिल रही होती है, तो खुद ब खुद आपके पैर खिचें चले जाते हैं। हाल ही में इसे लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार मजेदार कंटेंट जाने-माने लोग अपने फैंस को भी देते हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं, बिजनेसमैन हर्ष गोयंका, जो अकसर मजेदार ट्वीट शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में गोयंका ने एक और ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने गोलगप्पा और पृथ्वी का कंपेरिजन किया है। सुनने में ये बात भले अजीब लगे, लेकिन ट्वीट में दी गई मजेदार जानकारी जानने के बाद आपको अजीब बिल्कुल भी नहीं लगेगा। वायरल हो रहे ट्वीट में बिजनेसमैन ने बताया कि किस तरह पृथ्वी और गोलगप्पा में समानताएं हैं।

पृथ्वी भी आकार में गोल है, और गोलगप्पे भी। इसके साथ ही दोनों ही 70प्रतिशत पानी से भरे हुए हैं। वहीं तीसरी और अहम बात ये कि दोनों के बिना ही जिंदगी असंभव है। ये तीन फैक्ट हर्ष गोयंका ने अपने ट्विटर पर शेयर किए हैं, जो काफी मजेदार और ज्ञानवर्धक भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक तरफ गोलगप्पे तो दूसरी ओर पृथ्वी की तस्वीर लगाई हुई है।

इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने इसपर जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि कलकत्ता से होने के बाद भी आप इसे पानीपूरी बुला रहे हैं। ये तो बेइंसाफी हुई जी। इतने में हर्ष गोयंका रिप्लाई करते हुए कहते हैं कि सहमत हूं। पुचका ही एक चीज है।

कई लोगों ने पुचका यानी पानीपूरी को बचपन से अपनी पसंदीदा चीज बताया, तो कईयों ने इस ट्वीट को काफी मजेदार बताया। कई यूजर्स ने तो गोलगप्पों पर बॉलीवुड फिल्मों के कुछ क्लिप ही शेयर कर डाले। एक ने कहा कि पानीपूरी को प्लेट में और चम्मच से तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+