न फोटोशॉप न पेटिंग, बादलों की ये तस्वीर बना देगी आपका दिन

नई दिल्ली। आसमान में बादलों को जब आप गौर से देखेंगे तो हमेशा वो किसी न किसी आकृति में दिखाई देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बादल की एक औसी तस्वीर वायरल हुई है,जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। आप इस तस्वीर को देखने के बाद बिना तारीफ किए नहीं रह सकते। हालांकि इस तस्वीर को फोटोशॉप या फिर पेटिंग समझने की गलती मत कीजिएगा। ये तस्वीर सौ प्रतिशत असली है,जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 Viral Pic Of Rare Wave-Shaped Clouds will make your day

एमी क्रिस्टी हंटर नाम की एक फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है। तस्वीर में बादलों से बनती लहर दिख रही है। ऐसा लग रहा है मानो बादलों में समंदर की लहरें उठ रही हो और लहर मकानों से टकरा रही है। फेसबुक पोस्ट के मुताबिक यह नजारा मंगलवार का है। बादलों की लहरें स्मिथ माउंटेन पर नजर आई, जिसे एमी ने अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। एमी ने इन्हें सुनामी क्लाउट का नाम दिया। मौसम जानकारों के मुताबिक ये बेहद दुर्लभ तस्वीर हैं, जिसे केल्विन हेल्महोल्त्ज़ अस्थिरता के तौर पर जाना जाता है।

जानकारों के मुताबिक यह तब बनता है जब हवा की दो परतें अलग अलग तेजी से चलती हैं। जिसकी वजह से हवा की ऊपरी परत में निचली परत की अपेक्षा तेजी से हलचल होती है जिससे बादल रोलिंग लहर की तरह से दिखाई देने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+