Video: 8 साल तक जिसे कहा भैया, उसी से कर ली शादी! लोगों ने जमकर किया ट्रोल
Viral Video: कहते हैं शादी ऊपर वाले की मर्जी से होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जिसे आप मुंहबोला भाई बोलते हैं उसी से आपकी शादी तय हो जाती है।

Vini and Jai Instagram: हमारे देश में हिंदू धर्म में खासकर जो लड़की आपको भईया बुलाती है उससे आप राखी ही बंधवाते हैं शादी नहीं कर सकते। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक ऐसा हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, इस वीडियो में लड़की खुद स्वीकार करती नजर आ रही है कि उसने जिस लड़के को आठ साल तक भईया बुलाया उसी से शादी कर ली। फिर क्या था लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पहले जानें दोनों कौन हैं?
दरअसल, इंस्टाग्राम यूजर विनी और जय (Vini and Jai) पति-पत्नी हैं और उनका एक जॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट है। दोनों Instagram Reels बनाकर अपनी लाइफ से जुड़े वीडियोज और फोटोज भी अकाउंट पर पोस्ट करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में एक खुलासा किया है जिसे जान सभी लोग हैरान हैं। वीडियो में उन्होंने अपने बच्चों की भी तस्वीरें डाली हैं। उनकी पुरानी फोटोज के साथ नई फोटोज भी हैं।
अब जानते हैं क्या है मामला?
Vini and Jai: लड़की ने खुद वीडियो में बताया कि वह 8 सालों तक लड़के को भैया बोला करती थी। उसने कैप्शन में बताया कि उम्र में बड़ा होने के चलते और दूर के रिश्तेदार होने के कारण वह उसे भैया बोला करती थी। पर बाद में दोनों की शादी हो गई और एक बच्चा भी है। दोनों ने खूब सारी तस्वीरें Instagram पर डाली हैं। हालांकि, दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।
सोशल मीडिया पर दोनों हो गए ट्रोल
कई यूजर ने जहां स्वरा भास्कर से तुलना कर दी तो कई यूजर्स ने भद्दी भद्दी गालियां भी दीं। हालांकि बहुत सारे यूजर्स सपोर्ट में भी दिखे। लोगों ने कहा कभी कभी हो जाती है दूर के रिश्ते में शादी। वीडियो को 49 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।












Click it and Unblock the Notifications