7 साल बाद अपने शेरों से मिली महिला, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप

नई दिल्ली। शेर और इंसान के बीच दोस्ती आसान नहीं है। जहां इंसान डरकर शेर से दूर रहता है तो वहीं शेर चंद मिनटों में ही इंसान को मौत के घाट उतार सकता है। दोनों का स्वभाव एक दूसरे से विपरीत है, इसलिए शेर और इंसान की दोस्ती आसान नहीं होती, लेकिन आज जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, यकीन मानिए आज से पहले आपने कभी नहीं देखा होगा।

 Video: when women meet with her lion after 7 years

अब तक आपने शेर के हमले के कई वीडियो देखें होंगे, लेकिन आज शेर जैसे ताकतवर जानवर का अलग रूप आपको दिखा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो शेर एक महिला को देखते ही दौड़ पड़ते हैं। शेर महिला पर झपट पड़ते हैं, लेकिन वो उसे हानि नहीं पहुंचाते बल्कि उसके गले लगते हैं। उसे प्यार करते हैं। उससे लिपटना चाहते हैं।

वीडियो में दिख रही महिला ने दोनों ही शेरों को गोद लिया था, लेकिन जब वो थोड़े बड़े हो गए तो उसने इन्हें चिड़ियाघर को सौंप दिया। महिला 7 साल बाद शेरों से मिलने आई थी। महिला को देखते ही दोनों शेर उसे पहचान गए और उससे लिपट गए। 7 साल बाद भी शेरों ने महिला को पहचानने में कोई गलती नहीं की। महिला और शेर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे learn something नाम के आईडी से ट्विटर पर अपलोड किया गया है। इसे अब तक 59,861 रीट्विट किया है। इसे 147,188 लोगों ने इसे लाइक किया है। देखें वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+