Video:रास्ते पर अचानक फटने लगे लड़की के कपड़े, हिला कर रख देगा ये वीडियो

नई दिल्ली। आज का वक्त बदल चुका है। लड़कियां अब पहले ही तरह चारदिवारियों में दुबकी नहीं रह गई। वो भी लड़कों की तरह दिन-रात काम करती है। लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ में बीजेपी नेता द्वारा आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ छेड़खानी के सामने ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे मामले आते रहते है। लड़कियां सड़कों पर, बाजार में, घरों में और दफ्तरों में मर्दों की गंदी नजरों की शिकार होती रही है। कैसे लोग लड़कियों को गंदी नजरों से देखते हैं, इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो आपको मर्दों की मानसिकता पर सोचने पर मजबूर कर देगा।

 राह चलती लड़की के फटने लगे कपड़े

राह चलती लड़की के फटने लगे कपड़े

वीडियो में लड़की घर से दफ्तर के लिए निकलती है, लेकिन राह चलते उसके कपड़े फटने लगते हैं। एक के बाद एक कर उसके कपड़े फटने लग जाते हैं। लड़की घर से पूरे कपड़े पहनकर लेकिन शाम तक उसके कपड़े कई जगहों से फट जाते है।

सोचने पर मजबूर कर देगा वीडियो

सोचने पर मजबूर कर देगा वीडियो

दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों को बार-बार मर्दों की गंदी नजरों से गुजरना पड़ता है। लोग कैसे गंदी नजरों से उन्हें घूरते है। वीडियो में जितनी बार भी कोई उस लड़की को घूरता उसके कपड़े उतनी जहहों से फट जाते हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो

ये वीडियो एक शॉर्ट फिल्म है। इसे साल 2015 में यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसे अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिखाने की कोशिश की गई है कि एक लड़की को जब कोई मर्द गंदी नजरों से देखता है तो वो आखिर कैसा महसूस करती है। चंडीगढ़ मामले के बाद ये वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है। आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+