देखिए कैसे हवा में उछलकर पेड़ पर लटक गई SUV कार, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। सड़क हादसे आज के वक्त में आम बात हो गई है। भयानक से भयान क सड़क हादसे की तस्वीरें और वीडियो आते रहते हैं,लेकिन आज जिस सड़क हादसे का वीडियो हम दिखाने जा रहा है वो बेहद ही रोमांचक है। दरअसल हादसे के बाद कार पे ड़ पर जाकर लटक गई। हादसा चीन के हिलोन्गजियान्ग शहर में हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और हवा में उड़कर दो पेड़ों पर जाकर लटक गई। कार इतनी तेज थी कि वो अनियंत्रित होकर हाइवे से उड़ते हुए जंगल में दो पेड़ों के बीच अटक गई। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो गया कि आखिर से कैसे हुआ होगा।

Video: Speeding SUV Runs into Trees in northeast China

वीडियो में देखा जा सकत है कि कार दो पेड़ों के बीच फंसी है। चीनी मीडिया के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार भाग रही थी, लेकिन आगे एक्सप्रेस वे बंद था। जैसे ही चालक ने कार में ब्रेक लगाया, कार हवा में उड़कर दो पेड़ों के बीच जा फंसी।

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, कार के कई हिस्से टूटकर जमीन पर गिरे हुए हैं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को जमीन पर उतारा। सबसे खास बात तो ये कि इतने भयानक हादसे में कार में सवार पांचों लोगों में से किसी को कुछ नहीं हुआ। सभी को मामूली चोटें आई थी। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+