दिल दहलाने वाला Video: बच्ची के ऊपर से गुजर गई कार,देखें कैसे बच गई जान?

सड़क पर खेल रही छोटी बच्ची के ऊपर से गुजर गई पूरी कार, लेकिन फिर जो हुआ उसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

बैंगलुरू। कार चलाते वक्त एक चालक को काफी सतर्कता की जरूरत होती है। थोड़ी की असावधानी किसी की मौत का कारण बन जाती है। ऐसी ही लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार चला रहे शख्स की अनदेखी की वजह से एक ढ़ाई साल की मासूम बच्ची मौत के मुंह में जाते-जाते बची। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 Video:Reversing car runs over the little girl but what happen next will shocked you

बेंगलुरू में एक दिल दहला देने ये वीडियो सामने आईया है, जिसमें एक कार घर के सामने सड़क पर खेल रही एक बच्ची के ऊपर से गुजर गई। बच्ची के ऊपर से पूरी की पूरी कार गुजर जाती है, लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि हादसे में बच्ची को खरोंच तक नहीं आई।

वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि एक बच्ची सड़क पर अपने भाई के साथ खेल रही है। इसी बीच एक शख्स अपनी कार को बैक करने की कोशिश करता है और बिना रिवर्स मिरर में देखे वो कार को बैक करने लग जाता है। कार बैक करते समय उसे बच्ची नहीं दिखाई दी और उसने बच्ची के ऊपर कार चढ़ा दी।

बच्ची को कार के नीचे देख आसपास के लोग दौड़ पड़ते हैं। कार चालक और उसके साथ बैठी लड़की भी गाड़ी से निकलते हैं और बच्ची को गोद में उठा लेते हैं। पूरी कार बच्ची के ऊपर से गुजर जाने के बावजूद भी उसे खरोंच तक नहीं आती है। ये पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+