Video: सड़क पर जा रहे बाइक सवार पर झपट पड़ा जहरीला सांप
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर 461,060 लोग देख चुके हैं।
नई दिल्ली। क्या आपका सामना कभी किसी जहरीले सांप से हुआ है? सोचिए कि आप अपनी बाइक से कहीं जा रहे हों और अचानक एक जहरीला सांप आपके ऊपर हमला कर दे तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही एक खतरनाक वाक्या सामने आया है थाइलैंड में।

बाइक सवार को काटना चाहता था सांप
एक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर हाईवे से जा रहा था कि अचानक सड़क के बीचों-बीच पड़े एक सांप ने उसके ऊपर हमला कर दिया। हालांकि वक्त रहते उस शख्स ने सांप को देख लिया और अपना बचाव कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो बाइक के पीछे चल रही कार में बैठे लोगों ने बना लिया। इस वीडियो को 17 अप्रैल को 'वायरल होग' नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को अभी तक 461,060 लोग देख चुके हैं।
कैफे में लड़के के पीछे पड़ा सांप
इससे पहले हाल ही में थाइलैंड का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सांप एक लड़के के पीछे पड़ गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का इंटरनेट कैफे से बाहर निकलता है। जैसे ही वो दरवाजा खोलता है तो एक सांप उसपर हमला कर देता है। सांप उस लड़के के पीछे पड़ जाता है। सांप से बचने के लिए लड़का तेजी से भागता है और जमीन पर गिर जाता है।

फ्रिज में से निकला 12 फीट लंबा अजगर
सांप का एक मामला पिछले दिनों साउथ अफ्रीका में भी सामने आया। यहां सुपरमार्केट में एक महिला शॉपिंग करने गई। महिला ने जैसे ही दही के लिए स्टोर का फ्रीज खोला तो उसके सामने 12 फीट लंबा, भारी-भरकम अगजर आ गया। फ्रीज में अजगर को देखकर महिला के हाथ-पैर फूल गए। उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि वो करे। महिला डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगी। अजगर को वहां से निकालने के लिए सपेरे को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले शख्स ने बताया कि फ्रिज में रहने की वजह से अजगर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

गर्मी से बचने को यहां जा छुपा कोबरा
फ्रिज में सांप के छिपकर रहने का एक मामला तेलंगाना में भी सामने आया। तेलंगाना के संजीवैया नगर के एक घर में फ्रिज के भीतर से किंग कोबरा निकला। घर के मालिक की बेटी ने ठंडा पानी लेने के लिए जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खोला तो सांप को फ्रिज के भीतर देखकर चिल्लाने लगी। लड़की ने चिल्लाकर घर के बाकी लोगों को वहां बुलाया और उन्हें फ्रिज में बैठे सांप के बारे में बताया। 4 फुट लंबे इस सांप को काफी मशक्कत के बाद फ्रिज से निकाला गया। ये भी पढ़ें- कोबरा के साथ कर रहा था स्टंट, पता भी नहीं चला और चली गई जान, देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications