राजस्थान: कोबरा के साथ कर रहा था स्टंट, पता भी नहीं चला और चली गई जान, देखें वीडियो
कोबरा सांप के साथ स्टंट करना पड़ा महंगा, घंटे भर के भीतर में ही चला गई जान।
जयपुर। लोगों में फोटो और सेल्फी का क्रेज अब पागलपन बनता जा रहा है। लोग इसके लिए खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ राजस्थान के जोधपुर में एक पर्यटक के साथ हुआ, जहां कोबरा जैसे जहरीले सांप के साथ फोटो लेने के चक्कर में शख्स की जान चली गई।

कोबरा के साथ कर रहा था स्टंट
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खतरनाक कोबरा को अपने हाथों में लिए हुए करतब दिखा रहा है। एक सपेरा उस सांप के साथ स्टंट कर रहा है। वहीं पास में खड़ा व्यक्ति कोबरा को हाथ में लेकर कलाबाजी दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन सांप उसे गाल पर काट लेता है।

गले में सांप को फंसाने के चक्कर में गई जान
सपेरा दूसरे शख्स के गले में कोबरा सांप को फंसाने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही वो कोबरा सांप को उसके गले के पास लेकर जाता है सांप उसके गाल पर डंस लेता है। हलांकि उसे पहले पता नहीं चलता है कि सांप ने उसे डंस लिया है। वो फोटो में पोज देता रहता है, लेकिन सांप उस शख्स के गालों पर काट लेता है और अपना खतरनाक जहर उसके अंदर छोड़ देता है।

जहर का असर
शख्स सपेरा से इसके बारे में पूछता है, लेकिन सपेरा उसकी बातों को अनसुना कर देता है। शख्स बार-बार अपने हाथों को पोंछता है। उसे लगने लगता है कि शायद उसे सांप ने काट लिया है, लेकिन वो किसी को कुछ नहीं बताता, लेकिन धीरे-धीरे वो अचेत हो जाता है।

बच सकती थी जिंदगी
सांप के काटने के छोड़ी देर बाद वो बेहोश हो जाता है। उसे बेहोश देख वहां मौजूद लोग उसेआनन-फानन में हॉस्पिटल में लेकर जाते है, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। देखें इस खौफनाक हादसे का वीडियो और लीजिए सबक...












Click it and Unblock the Notifications